{"_id":"603e7720a8deab1c9a03d1c9","slug":"balika-vadhu-fame-pratyusha-banerjee-committed-suicide-at-peak-of-her-career-know-her-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करियर के शीर्ष पर प्रत्युषा बनर्जी ने की थी आत्महत्या, बालिका वधू बनकर जीता था दर्शकों का दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
करियर के शीर्ष पर प्रत्युषा बनर्जी ने की थी आत्महत्या, बालिका वधू बनकर जीता था दर्शकों का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से बहुत चमकदार दिखती है लेकिन कई बार उसके अंदर की काली सच्चाई लोगों के सामने आ जाती है। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर जिया खान तक बॉलीवुड और छोटे पर्दे के कई सितारों ने खुदकुशी कर दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस लिस्ट में छोटे पर्दे की आनंदी यानी प्रत्युषा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रत्युषा ने महज 24 साल की उम्र में फांसी लगा ली थी। उनकी मौत ने दर्शकों को गहरा सदमा दिया था।
2 of 6
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्युषा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा थीं। उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था। इस शो में छोटी आनंदी के किरदार में अविका गौर ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। ऐसे में जब शो में बड़ी आनंदी के आने की बात हुई तो प्रत्युषा के लिए दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना काफी कठिन हो गया था।
3 of 6
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार के लिए चुने जाने पर उन्हें बेहद खुशी हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आनंदी के किरदार में ढलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कोशिश यही रहेगी कि अविका की नकल ना हो। इसके बाद प्रत्युषा आनंदी के रोल में नजर आईं और कुछ दिनों में ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रत्युषा बनर्जी
बिग बॉस, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी, जैसे धारिवाहिकों में प्रत्युषा लगातार अपनी छाप छोड़ती रहीं। एक तरफ तो उनका करियर आगे बढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनके निजी जीवन में हलचल मची हुई थी।अगस्त 2015 में प्रत्युषा ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैंट में फांसी लगा ली थी। प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या करने के पीछे कई कारण सामने आए। इसमें से एक कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से उनका रिश्ता खराब होना भी बताया गया। कहा ये भी जाता है कि राहुल ही प्रत्युषा का मोबाइल लेकर गायब हो गये थे। राहुल ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में कहा था कि मैं डर गया था, इसलिए मैंने पुलिस जानकारी नहीं दी। इसी बयान में राहुल ने कहा था कि प्रत्युषा एक महीने से तनाव में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।