फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस ने घटाया 17 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस भी हुए हैरान

Tue, 02 Mar 2021 06:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 02 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum fame actress Kanika Maheshwari lose weight fans got shocked after seeing her transformation pics
कनिका माहेश्वरी - फोटो : Social media

टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की मीनाक्षी विक्रम राठी आपको याद होंगी। शो में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोकप्रिय हो गईं थीं। लेकिन अब मीनाक्षी यानी कनिका माहेश्वरी को देख आप चौंक जाएंगे। शायद कई लोग पहचान भी न पांए। दरअसल, उन्होंने अच्छा-खासा वजन घटा लिया है। अब वह पहले से और भी ज्यादा आकर्षक लग रही हैं।

Diya Aur Baati Hum fame actress Kanika Maheshwari lose weight fans got shocked after seeing her transformation pics
कनिका माहेश्वरी - फोटो : Social media

कनिका ने ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में भी अहम किरदार निभाया था। इसमें उनका अभिनय काफी सराहा गया था। 2012 में उनकी शादी बिजनेजमैन अंकुर घई से हुई थी और 2015 में उन्होंने एक बेटे जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने करियर से ब्रेक ले लिया था और परिवार व संतान के साथ समय बिता रही थीं।

Diya Aur Baati Hum fame actress Kanika Maheshwari lose weight fans got shocked after seeing her transformation pics
कनिका माहेश्वरी - फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari

कनिका का कहना है कि अपने बढ़े वजन की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जगह जगह लोग उन्हें मोटी बुलाने लगे और मोटापे का मजाक उड़ाने लगे थे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार बनाया। इसके बाद कनिका ने इसे चुनौती के तौर पर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum fame actress Kanika Maheshwari lose weight fans got shocked after seeing her transformation pics
कनिका माहेश्वरी - फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari

अभिनेत्री का कहना है कि फिजिकल फिटनेस से अधिक मेंटल फिटनेस जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ है तो आप भी सही रहेंगे। इसलिए उन्होंने दिमागी सुकून पर ज्यादा जोर दिया। लोगों के तानों से परेशान होने की जगह उन्होंने इसे चैलेंज के तौर पर लिया।

विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum fame actress Kanika Maheshwari lose weight fans got shocked after seeing her transformation pics
कनिका माहेश्वरी - फोटो : Insatagram- @kanicamaheshwari

कनिका ने लॉकडाउन के दौरान आपदा को अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया। उस समय कनिका ने खूब वर्कआउट किया और अपने खानपान का पूरा ध्यान रखा। वे बच्चे को भी संभालती रहीं और खुद को भी ग्रूम करती रहीं। इस तरह उन्होंने देखते ही देखते ही 17 किलो वजन घटा दिया। अब उन्होंने 'क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए' से वापसी की है और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed