{"_id":"603dde3922e0c912680d9c10","slug":"after-bigg-boss-14-success-rakhi-sawant-hosted-a-grand-party-celebrates-with-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट के लिए राखी सावंत ने दी ग्रैंड पार्टी, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला नहीं आए नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट के लिए राखी सावंत ने दी ग्रैंड पार्टी, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला नहीं आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 खत्म हो चुका है जिसके बाद शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट अभी पार्टी के मूड में हैं। राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ छुट्टियां बिताने निकल पड़े हैं। रुबीना और अभिनव ने परिवार के साथ वक्त बिताया। इस बीच ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया।
राखी ने मुंबई में बिग बॉस के अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखी जिसमें सीजन 14 के कई कंटेस्टेंट पहुंचे। सभी ने साथ में वक्त बिताया और इस मौके को एंजॉय करते दिखे। पार्टी बैश में राखी ने एक केक काटा जो बिग बॉस के इस सीजन के लोगो के आकार में बना हुआ था।
पार्टी में राहुल महाजन, निक्की तंबोली, जान कुमार सानू, विंदू दारा सिंह और सोनाली फोगाट पहुंचीं। हालांकि इस दौरान रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला नहीं दिखे। बिग बॉस 14 में राखी सावंत चैलेंजर्स बनकर गई थीं। राखी के जाने के बाद से शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लोगों ने उन्हें इतना पसंद किया कि वह टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट को यह मौका दिया गया था कि वह 14 लाख लेकर शो छोड़ सकते हैं। ऐसे में राखी ने तुरंत शो छोड़ने का फैसला किया और वह टॉप 5 में से सबसे पहले बाहर होने वाली कंटेस्टेंट थीं। राखी ने कहा था कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। उनकी मां भी बीमार हैं। उनके इलाज के लिए पैसे चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत और उनकी मां जया सावंत
- फोटो : instagram/rakhisawant2511
राखी सावंत की मां जया सावंत कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर राखी ने अपनी मां का एक वीडियो साझा किया था जिसके बाद कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए। सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल खान ने भी राखी को मदद का आश्वासन दिया था। राखी सावंत ने वीडियो साझा किया था उसमें उनकी मां कहती हैं कि 'सलमान जी धन्यवाद बेटा, सोहेल जी धन्यवाद। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है और मैं अस्पताल में हूं। आज का चार हो गया और अभी दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। धन्यवाद सलमान जी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।