{"_id":"6031ea1c38eae650d25e912a","slug":"bigg-boss-14-grand-finale-how-much-cash-prize-the-winner-will-take-home-along-with-the-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14 ग्रैंड फिनालेः चमचमाती ट्रॉफी के साथ विजेता को मिलेगा इतना नकदी इनाम, किस पर होने वाली है पैसों की बारिश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14 ग्रैंड फिनालेः चमचमाती ट्रॉफी के साथ विजेता को मिलेगा इतना नकदी इनाम, किस पर होने वाली है पैसों की बारिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 14 के विजेता का नाम बस कुछ ही घंटों में दर्शकों के सामने आने वाला है।इस बार ग्रैंड फिनाले की रेस में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत , रुबीना दिलैक और अली गोनी जीत के दावेदार हैं। अब बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा इसके लिए तो दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। उससे पहले आपको बताते हैं कि विजेता को ट्रॉफी के साथ साथ कितना नकदी इनाम मिलेगा।
2 of 5
राखी सावंत और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले कुछ सीजन से बिग बॉस की प्राइज मनी 50 लाख रुपये ही रही है। हालांकि इस सीजन में भी ये रकम इतनी ही है इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि जब बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत को खेल छोड़ने के लिए 12 लाख रुपये ऑफर किए गए थे तो उन्होंने खेल से बाहर निकलने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें ये कहते भी सुना गया था कि , '36 लाख तो बचे हैं ना'। अब विजेता को ट्रॉफी के साथ असल में कितने पैसे मिलते हैं ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।
3 of 5
रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram
शो की बात करें तो इस बार के सीजन में भी दर्शकों को बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले। वहीं घर के कई सदस्य एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आए। ऐसे में ये मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा है। लोगों का मानना है कि टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलैक ही इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ राहुल वैद्य ने भी अपने खेल और व्यवहार से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि आखिरी फैसला तो दर्शकों का ही होगा कि वो किसे विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं और दर्शकों के लिए इस फिनाले में काफी सरप्राइजेज भी रखे गए हैं। इसे शानदार और जानदार बनाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान ने तो काफी अभ्यास किया ही है साथ ही इस फिनाले में चार चांद लगाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामचीन सितारे भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे।
खबरों की मानें तो नोरा फतेही, धर्मेंद्र और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे इस सीजन के फिनाले को खास बनाने के लिए मंच पर सामने आएंगे। एक तरफ जहां नोरा फतेही अपने लटकों झटकों से फैंस को दीवाना बनाएंगी तो वहीं माधुरी दीक्षित का सलमान के साथ स्टेज पर आना ही पुरानी यादे ताजा कर देगा। इन तैयारियों से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार का ग्रैंड फिनाले कितना खास होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।