टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने ताजा सीजन के साथ कुछ और भी ज्यादा धमाकेदार करने के चक्कर में है। तभी वह अपने 14वें सीजन के लिए कुछ ऐसे प्रतिभागियों का चयन कर रहा है जिनका पहले से ही 'बिग बॉस' से कोई न कोई नाता रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार छह प्रतिभागी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शो का पहला एपिसोड चार अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा।
सलमान खान के BIGG BOSS 2020 में नजर आएंगे ये सितारे, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अक्षत जिंदाल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निशांत सिंह मलकानी बिग बॉस-14 का हिस्सा होने वाले हैं, ऐसी खबरें भी खूब सुनने को मिल रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को इस शो के लिए अप्रोच किया है। बता दें कि नेहा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। बाद में वह 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'क्या सुपर कूल हैं हम' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।
पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को बिग बॉस-14 के लिए मेकर्स की तरफ से ऑफर दिया गया है। इस समय वह लोकप्रिय धारावाहिक 'बालवीर' का हिस्सा हैं। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शो में उनकी कहानी को कुछ समय के लिए विराम दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मौका देख कर अनिश्चित काल के लिए छुट्टी का आवेदन कर दिया है।