फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: टीवी नहीं है तो फोन पर भी देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले का लाइव टेलीकास्ट, जानिए कैसे

Sun, 21 Feb 2021 10:01 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 21 Feb 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale live streaming: When and where to watch
'बिग बॉस 14' ग्रैंड फिनाले - फोटो : बिग बॉस

टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो कहलाने वाला बिग बॉस अपने 14वें सीजन के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले होने में सिर्फ कुछ ही समय बाकी है। वहीं फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में किस हस्ती को बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी। वैसे तो यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है, लेकिन अगर किसी भी वजह से आप टीवी पर नहीं देख पा रहे हैं तो पेरशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आसानी से देश के किसी भी कोने में बैठकर ये शो अपने फोन पर देख सकते हैं। 

Bigg Boss 14 Grand Finale live streaming: When and where to watch
सलमान खान - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 14 का लाइव टेलीकास्ट आप जियो टीवी एप के माध्यम से देख सकते हैं। यहां आपको 'बिग बॉस' लाइव देखने को मिलेगा। लेकिन जियो टीवी एप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना आवश्यक है या फिर आप किसी और के जियो नंबर से भी एप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं। ध्यान दें कि वो यूजर पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी एप का इस्तेमाल न कर रहा हो। बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी एप डाउनलोड करें, उसमें लॉगइन करें और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें।

Bigg Boss 14 Grand Finale live streaming: When and where to watch
बिग बॉस 14 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यदि आपके पास जियो का नंबर या एप नहीं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप वूट सेलेक्ट पर भी लाइव 'बिग बॉस 14' देख सकते हैं। इसके लिए आपको वूट सेलेक्ट एप डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। यहां इस एप के जरिए आप Bigg Boss 14 के अनकट सीन्स भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप एयरटेल एक्सट्रीम और एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale live streaming: When and where to watch
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड की मानें तो बिग बॉस के इस सीजन के विजेता का नाम बताना ज्यादा मुश्किल नहीं है। टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलैक इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। रुबीना दिलाइक बिग बॉस 14 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही हैं। इसके साथ ही शो में उनका गेम भी दूसरे लोगों से बेहतर रहा है। रुबीना का नाम अक्सर ट्विटर ट्रेंड लिस्ट में भी शामिल रहा है। रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनकी फैन फालोइंग भी घर के दूसरे सदस्यों से ज्यादा रही है। ऐसे में रुबीना के इस सीजन को जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale live streaming: When and where to watch
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रुबीना इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जो लगातार बेघर होने के लिए नॉमिनेट होती रही हैं। इससे ये भी पता चलता है कि घरवाले उन्हें मजबूत खिलाड़ी मानते हैं। वहीं दर्शकों ने हमेशा अपने वोट से रुबीना को बचाया है जो ये जाहिर करता है कि फैंस रुबीना को इस खेल में विजेता का रूप में देखना चाहते हैं। अब इस सीजन की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो कुछ समय में दर्शकों को पता चल ही जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed