फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: बिग बॉस में पहुंचीं राधे मां, घर में घुसते ही सलमान खान के शो के लिए कही ये बात

Wed, 30 Sep 2020 03:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Sep 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Show Bigg Boss 14 News: Radhe Maa Bigg Boss 14 new promo teases entry of Radhe Maa in Salman Khan show
राधे मां - फोटो : file photo

छोटे पर्दे के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हो गया है। इस बार कौन-कौन सी हस्तियां सलमान खान के इस शो का हिस्सा बनेंगी इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच बिग बॉस 14 का एक नया टीजर सामने आया है। जिसमें मशहूर आध्यात्मिक गुरु राधे मां नजर आ रही हैं।

Salman Khan Show Bigg Boss 14 News: Radhe Maa Bigg Boss 14 new promo teases entry of Radhe Maa in Salman Khan show
राधे मां - फोटो : file photo

राधे मां अपने रहन-सहन की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राधे मां बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हुई नजर आ रही हैं। टीजर में वह बिग बॉस के घर में चारों ओर ठहलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Salman Khan Show Bigg Boss 14 News: Radhe Maa Bigg Boss 14 new promo teases entry of Radhe Maa in Salman Khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

इस वीडियो में राधे मां यह भी कहती हैं, 'यह घर हमेशा बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले'। वहीं कलर्स टीवी ने राधे मां के इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'बरसेगी किसकी कृपा, इस शनिवार बिग बॉस के घर में ?' सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ा राधे मां का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Barsegi kiski kripa iss shanivaar #BiggBoss ke ghar mein? #BB14 Grand Premiere, 3rd Oct, Saturday at 9 PM. Streaming partner @vootselect. #BiggBoss2020 @beingsalmankhan @plaympl @daburdantrakshak @tresemmeindia @lotus_herbals

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Show Bigg Boss 14 News: Radhe Maa Bigg Boss 14 new promo teases entry of Radhe Maa in Salman Khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि राधे मां बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी या फिर मेहमान के तौर पर। वहीं बता दें कि 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को लेकर इसके निर्माताओं ने बहुत सी चीजें नई होने का वादा किया है। इसमें सबसे नई बात यह है कि अब 'बिग बॉस' का ताजा सीजन टीवी से पहले मोबाइल पर देखा जा सकेगा। दर्शकों को 'बिग बॉस' देखने के लिए रात के नौ बज ने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह हर दिन इस शो का मजा एडवांस में मोबाइल पर ले सकेंगे।

विज्ञापन
Salman Khan Show Bigg Boss 14 News: Radhe Maa Bigg Boss 14 new promo teases entry of Radhe Maa in Salman Khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

वहीं सलमान खान ने इस शो में निर्माताओं की तरफ से कुछ खास व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को फिल्म देखने के लिए एक मिनी थियेटर, शॉपिंग करने के लिए एक शॉपिंग मॉल, मसाज करवाने के लिए एक स्पा और खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं का लाभ लग्जरी टास्क को जीतने वाले प्रतिभागी ही उठा सकेंगे।

पढ़ें: ड्रग्स मामले में बाबा रामदेव ने बॉलीवुड सितारों को बताया नशेड़ी, कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत को दिया जबरदस्ती नशा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed