‘बिग बॉस 14’ के ग्रैंड प्रीमियर का प्रसारण शनिवार रात नौ बजे से होगा। एक अक्टूबर को सलमान खान ने इसकी शूटिंग की। बिग बॉस के सेट से सलमान खान ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान ने ब्लैक लुक अपना रखा है।
‘बिग बॉस 14’ के सेट से Leak हुई तस्वीर, सलमान खान के साथ नजर आए ये दो कंटेस्टेंट
तस्वीर में सलमान अपने ही अंदाज में पोज दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिग बॉस 14 आ रहा है इस वीकेंड।' सलमान की इस तस्वीर के अलावा सेट से एक तस्वीर भी लीक हुई है जिसमें शो में हिस्सा लेने वाले दो कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
#BiggBoss14 coming to you this weekend...
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सोशल मीडिया हैंडल द खबरी ने बिग बॉस 14 के सेट से यह तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सलमान खान के साथ टीवी कलाकार रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हैं। रुबीना माइक लेकर सलमान खान से कुछ कहती नजर आ रही हैं।
RubinaDilain and Abhinav shukla On the sets of #BiggBoss14 pic.twitter.com/zeIK2rQ80f
ऐसी खबरें आई थीं कि शो में गोपी बहू फेम अभिनेत्री जिया मानेक हिस्सा लेने वाली हैं लेकिन अंतिम समय में चैनल से उनकी डील फाइनल नहीं हो पाई। जिसके बाद चैनल ने रुबीना और अभिनव से संपर्क किया। कपल ने शो में हिस्सा लेने की हामी भर दी।
बीते हफ्ते ही सलमान खान ने शो में हिस्सा लेने वाले एक और कंटेस्टेंट जान कुमार सानू से परिचय कराया था। जान कुमार सानू प्रसिद्ध गायक कुमार सानू के बेटे हैं। बिग बॉस 14 में इस बार जैस्मिन भसीन, निशिकांत सिंह मल्कानी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, पवित्र पुनिया और एजाज खान दिखेंगे। इसके अलावा पिछले सीजन के मशहूर कंटेस्टेंट हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला भी दो हफ्ते तक शो में रुकेंगे।
.@sidharth_shukla is giving tips to the new member of the house @jaankumarsanu! @BeingSalmanKhan #BB14PressConference #BB14 #BiggBoss2020 pic.twitter.com/JoUCBFie8Z
कमेंट
कमेंट X