फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का किस्सा, दो रुपये के लिए नहीं कर पाए थे ये काम

Fri, 02 Oct 2020 08:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 02 Oct 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Kaun banega crorepati Amitabh bachchan remember his childhood days when he could not afford rs 2
केबीसी - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन इन दिनों टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन प्रस्तुत कर रहे हैं। शो के एपिसोड के दौरान अमिताभ भी अपनी जिंदगी से जुड़ा रोचक किस्सा साझा करते रहते हैं। हालिया प्रसारित एपिसोड में बिग बी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि किस तरह उनके परिवार को भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

Kaun banega crorepati Amitabh bachchan remember his childhood days when he could not afford rs 2
केबीसी - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ ने अपने बारे में बताया कि महज दो रुपये की वजह से वो स्कूल की क्रिकेट टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। अमिताभ के सामने हॉटसीट पर बैठे जय कुरूक्षेत्र बताते हैं कि वो सात रुपये का स्नैक खरीदना चाह रहे थे लेकिन उनकी मां के पास केवल पांच ही रुपये थे। जय की बात सुन अमिताभ ने अपने बारे में भी एक कहानी सुनाई।

Kaun banega crorepati Amitabh bachchan remember his childhood days when he could not afford rs 2
केबीसी - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ कहते हैं कि कभी उनकी जिंदगी में भी दो रुपये का बहुत महत्व था। अमिताभ स्कूल क्रिकेट टीम को ज्वॉइन करना चाहते थे लेकिन इसके लिए दो रुपये की जरूरत थी। उनकी मां तेजी बच्चन ने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वो क्रिकेट टीम में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun banega crorepati Amitabh bachchan remember his childhood days when he could not afford rs 2
केबीसी - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ आगे कहते हैं कि इस घटना ने उन्हें सिखाया कि ‘दो रुपये का मूल्य क्या है वो आज हमें याद आता है।‘ बिगबी ने इसका भी खुलासा किया कि उन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक था। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन जब पहली बार रुस की यात्रा पर गए थे तो उनके लिए एक कैमरा लेकर आए थे। अमिताभ तब तक अभिनेता बन चुके थे। उन्होंने वो कैमरा आज भी सहेज कर रखा है।

विज्ञापन
Kaun banega crorepati Amitabh bachchan remember his childhood days when he could not afford rs 2
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि सोमवार से कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। तीसरे सीजन को छोड़ दें तो अमिताभ ने इस शो के सभी सीजन होस्ट किए हैं। तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। कौन बनेगा करोड़पति से अमिताभ का खास लगाव रहा है। जब उनका करियर ढलान पर था तब कौन बनेगा करोड़पति ने उन्हें फिर से उसी ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed