सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस शो में हर हफ्ते कोई न कोई कंटेस्टेंट निकलता रहता है। इस बार बिग बॉस के घर से टीवी अभिनेता शार्दुल पंडित बेघर हो गए हैं। शो से निकलने के बाद वह इंदौर में अपनी मां के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वह काफी परेशान हैं और सलमान खान से काम मांग रहे हैं।
बिग बॉस 14 से निकलते ही शार्दुल पंडित पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सलमान खान से मांगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शार्दुल पंडित की आर्थिक स्थिति कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान ही खराब हो गई थी। उन्हें कहीं काम नहीं मिल रहा था। जिसके चलते उनका मुंबई में रहना मुश्किल हो गया था और वह इंदौर अपने परिवार के पास लौट गए थे। इस बात को शार्दुल पंडित ने सलमान खान को उस समय बताया था जब वह बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रहे थे।
अब बिग बॉस 14 से निकलने के शार्दुल पंडित ने हाल ही में मीडिया के बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया और सलमान खान के काम की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस 14 से जल्दी बाहर निकलने से उनकी मां खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान से काम मांगा है।
शार्दुल पंडित ने सलमान खान के लिए कहा, 'मुझे काम की जरूरत है। अगर आपके पास किसी कलाकार की जगह खाली है तो कृपया मुझे काम दें। जिस समय मैं बिग बॉस हाउस से बाहर निकला, मुझे अपनी वैनिटी में ले जाया गया। तब मैंने सलमान भाई से बात करने का निवेदन किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि कविता की तरह मुझे भी वापस बुलाया जा सकता है। इसके बाद मैंने दो घंटे इंतजार किया। मैं उस समय न रो सकता था और न ही कुछ महसूस कर सकता था क्योंकि मुझे शो पैसों के लिए करना था।'
आपको बात दें कि शार्दुल पंडित दिवाली वीकेंड का वार के दौरान शो से बाहर हुए थे। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया था। शार्दुल पंडित छोटे पर्दे के सीरियल बधाई, कितनी मोहब्बत है और सिद्धी विनायक में अभिनय कर चुके हैं। इस साल पूरे देश में लॉकडाउन से पहले से ही उनका काम छुट गया था और जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती चली गई।
पढ़ें: परिवार के लिए अपना सफल करियर छोड़ चुकी हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, अभिनय से कमाया था खूब नाम