बिग बॉस 15 की शुरुआत काफी शानदार रही। इस घर में वैसे तो सभी कंटेस्टेंट्स काफी मनोरंजक हैं, लेकिन जो इस साल सीजन मनोरंजक कंटेस्टेंट माने जा रहे उनमें विशाल कोटियन, करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश मानी जा रही हैं। तेजस्वी इस घर की सबसे मनोरंजक प्रतियोगी हैं और घर में सभी उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन उनका घर में अक्सर अफसाना खान से झगड़ा होता हुआ दिखाई देता है। एक बार फिर से इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ है।
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश को अफसाना खान ने कहा नौकरानी, दोनों के बीच हुआ बड़ा झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी ने कहा, मुंह तोड़ दूंगी
तेजस्वी गुस्से में अफसाना को ये कहती हुईं भी नजर आईं कि अगर आइंदा से उन्होंने अकासा या किसी के कपड़े को हाथ लगाएंगी तो वो उनके हाथ तोड़कर रख देंगी। जिसके बाद अफसाना खान उन्हें कहा हाथ लगा के बता। जिसपर तेजस्वी ने उन्हें बोला आप पहले अकासा को छूकर दिखाना। इसके बाद इन दोनों का बहुत ही झगड़ा हुआ।
अफसाना ने कहा तेजस्वी को नौकरानी
अफसाना खान और तेजस्वी के बीच बड़ा झगड़ा हुआ जिसके बाद अफसाना तेजस्वी को ये कहती हुईं नजर आईं कि तेरे को जानता कौन है तू तो केवल घर में खाना बनाने आई है, जिसका जवाब देते हुए अफसाना खान ने कहा, ‘हमने तुझे खाना बनाने के लिए नौकरानी के रूप में रखा हुआ है। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा वो घर में नौकरानी बनकर खुश हैं।
अफसाना ने फाड़ी अकासा की शर्ट
इस बीच शमिता शेट्टी भी अफसाना को इस हरकत के लिए फटकार लगाती नजर आईं। शमिता शेट्टी और अफसाना के बीच हुई बहस बाजी के दौरान अफसाना ने शमिता को कई बार भला-बुरा तक कहा। अफसाना ने शमिता को ताने मारते हुए कहा कि वह है कौन और उन्हें जानता कौन है?
बाद में सुलझाया मामला
हालांकि जब झगड़ा खत्म हुआ तो उसके बाद अफसाना और तेजस्वी ने अपनी लड़ाई को सुलझाया और इसी के साथ दोनों ने एक-दूसरे से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी। तेजस्वी ये कहती हुईं नजर आई कि मैं किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती लेकिन अपने जैसे बोला मुझे अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद अफसाना ने अपनी बातें क्लियर कीं।