बिग बॉस 15 अपने दूसरे हफ्ते में है और ऐसे में घर के कई रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां विशाल, तेजस्वी, जय और अकासा ने टास्क जीतकर मुख्य घर में एंट्री ले ली है तो वहीं गेम के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले करण कुंद्रा को बार-बार ये लग रहा है कि घर में बने उनके दोस्तों ने ही उन्हें धोखा दिया है। दरअसल शुरुआत से ही जय, तेजस्वी, विशाल और करण एक टीम में खेल रहे थे, लेकिन अब करण को अपनी इस बात के लिए पछतावा हो रहा है।
Bigg Boss 15: करण कुंद्रा को हो रहा है इस गलती का पछतावा, कहा- इस सदस्य को नहीं जिताना चाहिए था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल और जय के जाने से खुश हैं करण
करण कुंद्रा निशांत भट्ट से बैठे हुए बात करते हुए नजर आए। जहां निशांत ने जब कहा कि विशाल कोटियन और जय भानुशाली गेम में बहुत ही स्मार्ट हैं, लेकिन तेजस्वी बहुत ही प्यारी हैं तो करण निशांत को ये बोलते हुए दिखाई दिए कि वो खुश हैं कि विशाल और जय घर के अंदर चले गए। इसी के साथ करण ने ये भी कहा कि ये दोनों ही छुप-छुपकर गेम खेलते हैं।
करण ने कहा ये बड़ी सीख है
जय भानुशाली और विशाल के बारे में आगे बोलते हुए करण ने कहा कि वो अपने लोगों को साथ बहुत सच्चे हैं, जिसमें निश्चित रूप से निशांत भट्ट नहीं है और न ही मैं हूं जोकि मुझे अब साफ-साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन ठीक है आप अपनी गलती से कुछ पाते हैं तो कुछ सीखते हैं। इसलिए मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है।
करण ने कहा चीटिंग करके गए हो
करण यहां पर जंगलवासियों के साथ बात करते हुए ये भी कहते हुए दिखाई दिए की अकासा बहुत लड़ाकू हैं। उन्हें अपने गुस्से पर काबू करके रखना चाहिए, क्योंकि यहां पर सब हैं। ये घर के अंदर जीतकर नहीं बल्कि चीटिंग करके गए हैं। करण कुंद्रा विजेता टीम के सदस्यों विशाल, जय, तेजस्वी और अकासा को लल्लू बुलाते हुए नजर आए।
करण कुंद्रा ने सिम्बा नागपाल से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि उन्हें शमिता शेट्टी को कप्तान नहीं बनाना चाहिए था। ये उनकी सबसे बड़ी गलती थी। करण ने कहा शुरू से उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता ऐसा गेम खेलेंगी। शमिता शेट्टी ने टास्क में डियर टीम को जिताया जिसके बाद जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश और विशाल कोटियन को डायरेक्ट घर में एंट्री मिल गई।