फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने छीनाझपटी में फाड़ दी अकासा सिंह की शर्ट, शमिता शेट्टी को कहा 'बूढ़ी औरत'

Sat, 16 Oct 2021 12:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan tore Akasa Singh shirt in a scuffle calls Shamita Shetty an old woman
अफसाना खान, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15  में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासी अब हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

इस बार शो जंगल थीम पर आधारित है। ऐसे में शुरु से ही घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत मुख्य घर में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सेहजवाल रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल एरिया में अपने दिन गुजार रहे हैं। वहीं, जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने के लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया था। 

Bigg Boss 15: Afsana Khan tore Akasa Singh shirt in a scuffle calls Shamita Shetty an old woman
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आज प्रसारित हुए एपिसोड में सभी जंगलवासी एक बार फिर टास्क को करते नजर आए। वहीं, टास्क के बाकी बचे राउंड पूरे होने के बाद अंत में संचालक शमिता शेट्टी ने टाइगर टीम को टास्क का विजेता घोषित किया। इसके बाद नियमानुसार टाइगर टीम के सदस्य यानी विशाल, तेजस्वी, जय और अकासा को मुख्य घर में जाने का मौका मिला।

Bigg Boss 15: Afsana Khan tore Akasa Singh shirt in a scuffle calls Shamita Shetty an old woman
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, मुख्य घर में जाते ही विशाल और तेजस्वी वादे के अनुसार निशांत और शमिता से जगंलवासियों को मैप पूरा करने से रोकने के लिए बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने रणनीति भी बनाई कि वह किस तरह जंगल वासियों को उन का मैप पूरा करने से रोकेंगे। इसी क्रम में अगले दिन मैप के टुकड़े हासिल करने के लिए घरवालों और जंगल वासियों के बीच खूब छीना झपटी देखने को मिली। इस दौरान अफसाना ने अकासा की शर्ट तक फाड़ दी। जिसके बाद सभी घरवाले अफसाना पर भड़कते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan tore Akasa Singh shirt in a scuffle calls Shamita Shetty an old woman
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच शमिता शेट्टी भी अफसाना को इस हरकत के लिए फटकार लगाती नजर आईं। शमिता शेट्टी और अफसाना के बीच हुई बहस बाजी के दौरान अफसाना ने शमिता को कई बार भला-बुरा तक कहा। अफसाना ने शमिता को ताने मारते हुए कहा कि वह है कौन और उन्हें जानता कौन है?

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan tore Akasa Singh shirt in a scuffle calls Shamita Shetty an old woman
अफसाना खान, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं यह बहस बाजी इतनी आगे बढ़ गई कि अफसाना ने उन्हें बूढ़ी औरत और गंदी जनाना तक कह डाला। इस दौरान ज जंगल के अन्य सदस्य अफसाना को शांत करते भी नजर आए। हालांकि अकासा के साथ की गई उनकी हरकत की वजह से लगभग सभी सदस्य उनसे नाराज दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed