फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: टास्क जीतकर इन सदस्यों को मिली मुख्य घर में एंट्री, जंगल में रहने वाले प्राणियों को यूं किया परेशान

Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 16 Oct 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Tejasswi Prakash Vishal Kotian  and jay bhanushali enter in main house win the task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors tv

बिग बॉस 15 का सीजन शुरुआत से ही चर्चा में रहा है। इस सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों को घर में झगड़ा, दोस्ती, प्यार और रोमांस यहां तक कि स्ट्रेटेजी भी देखने को मिली। जहां पहले बिग बॉस ने मुख्य घर और जंगलवासियों को दो भागो में विभाजित किया हुआ था तो वही अब बिग बॉस ने जंगलवासियों के बीच में ही टास्क करवा दिया। जिसके बाद जंगलवासियों के बीच उनके रिश्ते ही बदलते हुए नजर आए।



बिग बॉस ने दिया टास्क

दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें जंगलवासी तीन अलग टीम में शामिल हुए, जहां तेजस्वी, विशाल और जय एक टीम डियर का हिस्सा बने तो वहीं करण कुंद्रा मायशा के साथ दूसरी टीम ‘टाइगर’ का हिस्सा बने। शमिता शेट्टी शुरुआत से ही टाइगर टीम का समर्थन करती हुईं नजर आईं और अंतत बिग बॉस का अंतिम टास्क डियर टीम ने ही जीता।

Bigg Boss 15 contestant Tejasswi Prakash Vishal Kotian  and jay bhanushali enter in main house win the task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors tv

इन सदस्यों को मिली घर में एंट्री

बिग बॉस 15 में हफ्ते भर जंगल में रहने के बाद टाइगर टीम के सदस्यों को बिग बॉस के आलीशान घर में अंतत एंट्री मिल गई। तेजस्वी, विशाल, जय और अकासा टास्क ने गन्ना टास्क जीता और वो मुख्य घर के सदस्य बन गए। घर के अंदर एंट्री लेने के बाद ही जंगल में उनके दोस्त करण कुंद्रा के साथ उनके रिश्ते बदले हुए नजर आए। इसी के साथ तीनों ने जंगलवासियों के खिलाफ प्लान करना भी शुरू कर दिया।

Bigg Boss 15 contestant Tejasswi Prakash Vishal Kotian  and jay bhanushali enter in main house win the task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors tv

रास्ता बनाने में बने आड़े

बिग बॉस के मुख्य घर में जाते ही जय और विशाल के करण के साथ न सिर्फ रिश्ते बदले बल्कि तेजस्विनी, जय और विशाल ने प्रतीक, शमिता के सामने ये बता दिया कि कब जंगल वाले रोड मैप बनाते हैं और किस तरह से उनसे वो मैप छीनने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Tejasswi Prakash Vishal Kotian  and jay bhanushali enter in main house win the task
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors tv

बिग बॉस के घर में हुआ झगड़ा

अब बिग बॉस के मुख्य हाउस और जंगलवासियों में बराबरी के लोग हैं ऐसे में बिग बॉस ने जब मुख्य घर तक जाने के लिए जंगलवासियों को मैप दिए तो उनसे मैप छीनने के लिए मुख्य घरवालों ने पूरी कोशिश कि इस दौरान घर में डोनल से लेकर बाकी के अन्य सदस्यों को भी छीना-झपटी में काफी चोटे लगीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 contestant Tejasswi Prakash Vishal Kotian  and jay bhanushali enter in main house win the task
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने उठाए विशाल पर सवाल

दरअसल विशाल और शमिता शो में एक-दूसरे के काफी करीब हैं, ऐसे में जब विशाल सबको ये बोलते हुए दिखाई दिए कि वो और तेजस्विनी मुख्य घर में जाने वाले हैं तो ये बात करण को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने पहले शमिता और बाद में ये बात विशाल से की, जिसका विशाल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने करण के खिलाफ कोई प्लान नहीं बनाया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed