{"_id":"6169c6bcfe059e184d708e8c","slug":"bigg-boss-15-afsana-khan-threatened-to-hurt-herself-told-this-big-thing-to-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अफसाना खान ने दी खुद को चोट पहुंचाने की धमकी, बिग बॉस से कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अफसाना खान ने दी खुद को चोट पहुंचाने की धमकी, बिग बॉस से कह दी यह बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अफसाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद देखने को मिल रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे- वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच बिग बॉस ने लंबे इंतजार के बाद अब जंगलवासियों को मुख्य घर में प्रवेश करने का मौका दिया। मुख्य घर का सदस्य बनने के लिए बिग बॉस ने घर वालों को गन्ने का जूस निकालने का टास्क दिया था। आज प्रसारित हुए एपिसोड में जंगलवासी एक बार फिर इस टास्क को करते दिखाई दिए। हालांकि, आज के एपिसोड की शुरुआत में कुछ जंगलवासी टास्क के लिए दी गई मशीनों को लेकर असंतुष्ट नजर आए। दरअसल, मशीन के चलने में दिक्कत के बाद अफसाना ने बिग बॉस को बताया कि उनकी मशीन में खराबी है। ऐसे में उन्हें दूसरी मशीन दी जाए।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इस दौरान अफसाना ने यह तक कह दिया कि वह मशीन में अपना हाथ डाल देंगी। बिग बॉस को धमकाते हुए अफसाना ने कहा कि वह कई बार उन्हें बता चुकी हैं कि उनकी मशीन खराब है। लेकिन, बिग बॉस उनकी सुनते नहीं। ऐसे में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अफसाना ने कहा कि वह अपना पूरा हाथ मशीन में दे देंगी।
3 of 5
अफसाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अफसाना की धमकी और मशीन खराब होने की बात पर बिग बॉस ने सबको बताया कि टास्क के लिए दी गई तीनों मशीन पहले पूरी तरह सही से काम कर रही थी। लेकिन बाद में सदस्यों के टास्क जीतने के जोश और मशीन चलाने की समझ में कमी के कारण मशीन पहले की तरह काम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बिग बॉस ने सभी सदस्यों से कहा कि अगर वह चाहे तो इस टास्क को यहीं खत्म किया जा सकता है। लेकिन, शो के अगले पड़ाव के लिए यह टास्क काफी जरूरी है। ऐसे में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को यह विकल्प दिया कि या तो वह टास्क यहीं खत्म करने के लिए राजी हो जाए या अलगे दो राउंड पूरे करें।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर टास्क पूरा करने का फैसला किया। टास्क के बचे दो राउंड पूरे होने के बाद अंत में टास्क की संचालक शमिता शेट्टी ने टीम टाइगर को इस टास्क का विजेता बताया। इसके बाद नियमानुसार टास्क जीतने वाली टीम टाइगर के सदस्य यानी विशाल, तेजस्वी जय और अकासा को मुख्य घर का सदस्य बनने का मौका दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।