{"_id":"618d6e838f5e2718b7692063","slug":"bigg-boss-15-afsana-khan-threatens-to-send-rajiv-adatia-says-i-will-defame-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अफसाना खान ने राजीव अदातिया को दी जेल भेजने की धमकी, कहा- बदनाम कर दूंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अफसाना खान ने राजीव अदातिया को दी जेल भेजने की धमकी, कहा- बदनाम कर दूंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान जब से घर में आई हैं, तब से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह घर में कई बार ऐसे काम कर चुकी हैं, जिससे उन्हें बिग बॉस की फटकार खानी पड़ी है। इतना ही नहीं, शो के होस्ट सलमान खान भी अफसाना को फटकार लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह घर में कुछ ऐसी बातें बोलती हुई नजर आई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। इस बार भी अफसाना खान ने कुछ ऐसा ही किया है।
अफसाना खान ने दी ये धमकी
इस बार अफसाना खान ने घर में एक टास्क के दौरान अपने कपड़े खोलने की बात कह दी। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में राजीव को जेल भेजने तक की धमकी दी है, जिसकी वजह से उनका और राजीव के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इस दौरान वह एक बार फिर घरवालों के निशाने पर आ गई हैं।
2 of 5
बिग बॉग 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हुआ ये कि, बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को वीआईपी रूम में पहुंचने का एक मौका दिया गया। इसी टास्क के दौरान जब अफसाना सभी के साथ मिलकर मिट्टी से मोती निकालती हैं, तब राजीव उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वह बार-बार अफसाना के बीच में आते हैं, जिस वजह से अफसाना भड़क जाती हैं और फिर वह जमकर हंगामा करती हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
अफसाना घर में चिल्लाते हुए बोलती हैं कि अगर उन्हें कोई टच भी करेगा तो वह अपना टॉप उतार देंगी। इस दौरान वह राजीव की ओर चिल्लाते हुए कहती हैं कि मेरे से बड़ा बदतमीज कोई नहीं है। अगर मुझे किसी ने टच किया तो मैं खुद अपना शर्ट उठा लूंगी और पता भी नहीं चलेगा मैं यहां क्या कर जाऊंगी। हालांकि, इस दौरान अफसाना को जय भानुशाली रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वह जय से भी भिड़ जाती हैं। इस दौरान जय उन्हें कहते हैं कि अगर आप ऐसे धमकी देंगी तो कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अफसाना अपने कपड़े को छेड़ने भी लगती हैं, जिस वजह से जय भानुशाली काफी भड़क जाते हैं लेकिन अफसाना किसी की भी एक नहीं सुनतीं। इस दौरान विशाल कोटियन भी अफसाना को शांत करवाने कोशिश करते हैं लेकिन वह कपड़ों की बात करना बंद नहीं करतीं। अफसाना की ये बाते सुनकर शमिता शेट्टी भी हैरान रह जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता सबसे कहती हैं कि इसकी (अफसाना) इज्जत इसके हाथ में है। अफसाना यहीं शांत नहीं होतीं। इस दौरान वह राजीव को ये भी कहती हैं कि मुझे अगर हल्का भी टच हुआ तो तू बदनाम होकर जाएगा। इस मौके पर घर का हर सदस्य अफसाना को शांत करवाने की कोशिश करता है। लेकिन वह बोलती जाती हैं और वह केस करने की बात भी करती हैं। अफसाना की इन बातों को सुनकर हर कोई उन्हें अकेला छोड़ने की बात करता है लेकिन उनका ये हाईवोल्टेज ड्रामा तब तक जारी रहता है, तब तक वह शो से बाहर नहीं हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।