फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान के सामने छूटे बादशाह के पसीने, अभिनेता ने कही यह बात

Mon, 01 Nov 2021 12:35 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 01 Nov 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 badshah gets Sweat in front of salman khan he learns acting skills from him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

हर सीजन की तरह बिग बॉस 15 में भी सलमान खान के साथ वीकेंड के वार का इंतजार घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब रहता है। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने जहां एक तरफ प्रतीक का समर्थन किया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने घरवालों की क्लास लगा दी। शनिवार की तरफ रविवार को भी सलमान खान ने घरवालों के साथ मस्ती की। सलमान खान ने घरवालों से कई टास्क करवाए और दिवाली के मौके पर मस्ती की। रविवार को सलमान खान के साथ इसी मस्ती में शामिल हुए सिंगर और रैपर बादशाह।



सलमान खान के साथ स्टेज पर की मस्ती

दरअसल बादशाह बिग बॉस के मंच पर अपनी नए गाने के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे और सलमान खान ने बहुत ही दिलदार तरह से उनका स्वागत किया। सलमान के साथ बादशाह ने ढ़ेर सारी मस्ती की और साथ ही उनसे पहली बार रैप भी गंवाया। सलमान खान की बादशाह के साथ काफी एंजॉय करते हुए नजर आए।

bigg boss 15 badshah gets Sweat in front of salman khan he learns acting skills from him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान को देखकर छूटे पसीने

हालांकि सलमान खान के सामने कुछ बोलने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। ऐसे में जब बादशाह स्टेज पर मौजूद थे तो सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा कि आपको बहुत पसीना आ रहा है। आप अपना पसीना पोंछ लीजिए, जिसका जवाब देते हुए बादशाह ने कहा कि आपको देखकर तो बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

bigg boss 15 badshah gets Sweat in front of salman khan he learns acting skills from him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान से बुलवाए फिल्म के डायलॉग

स्टेज पर बादशाह सलमान खान के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए। बादशाह ने सलमान खान से कहा, ‘मैंने घरवालों से छुपकर सबसे पहली फिल्म जो देखी थी वो हम आपके है कौन थी’। मैं चाहता हूं कि आप मुझे कुछ डायलॉग्स फिल्म के सिखाए, ताकि मैं भी अपने अभिनय कला को थोड़ा और निखार सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 badshah gets Sweat in front of salman khan he learns acting skills from him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बादशाह ने सिखाया हुक स्टेप

बादशाह ने सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करने के अलावा उन्हें अपने गाने का हुक स्टेप भी सिखाया। बादशाह ने कहा, ‘मैं पहली बार वीडियो बनाने के साथ-साथ डांस और हुक स्टेप करता हुआ। आ नजर आऊंगा। मेरे लिए ये करना बहुत ही मुश्किल था। मैं चाहता हूं कि आप भी मेरे साथ ये स्टेप करो। जिसके बाद बादशाह काफी खुश हुए और उन्होंने कहा कि मम्मी सलमान खान ने मेरा हुक स्टेप किया।

विज्ञापन
bigg boss 15 badshah gets Sweat in front of salman khan he learns acting skills from him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बादशाह ने कहा बहुत मजेदार है इस बार बिग बॉस

बादशाह ने कहा कि वो इस बार वो बिग बॉस को काफी फॉलो कर रहे हैं और उन्हें जंगल और आलीशान घर की थीम बहुत ही पसंद आ रही है। मेरा निजी तौर पर करण कुंद्रा बहुत ही ज्यादा पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं और मेरे आसपास वालों को प्रतीक बहुत ज्यादा पसंद हैं। बादशाह घरवालों के लिए कई गिफ्ट्स लेकर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed