फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अफसाना खान और विशाल कोटियन ने साधा उमर रियाज पर निशाना, कहा- आसिम के दम पर…

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan and Vishal Kotian targets at Umar Riaz said he is in the BB15 because of asim riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत होते ही शो के कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो के शुरू होते दर्शकों को इसमें काफी बवाल और हंगामा देखने को मिल रहा है। शो के पहले दिन जहां दर्शकों को लड़ाई- झगड़े देखने को मिले। वहीं, अब चार हफ्तों के दौरान शो में रोजाना नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल के चलते घर का माहौल ज्यादातर गर्म ही बना रहता है। ऐसे में शो में होने वाले मजेदार टास्क इस माहौल को थोड़ा हल्का करने में काफी हद तक मददगार साबित होते हैं।

इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड की शुरुआत भी ऐसे ही एक मजेदार टास्क से हुई। दरअसल, शो के शुरू होते ही अफसान- विशाल और तेजस्वी-निशांत घर वालों पर बनाई एक कव्वाली गाते नजर आए। इस कव्वाली के जरिए एक जहां घर के सभी सदस्यों के बारे में बताया गया। तो वहीं गाने के बहाने किसी पर निशाना भी साधा गया।

Bigg Boss 15: Afsana Khan and Vishal Kotian targets at Umar Riaz said he is in the BB15 because of asim riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ की तर्ज पर अफसाना और विशाल ने 'बिग बॉस के इस घर में तुम्हारा क्या काम है' के लफ्जों वाली अपनी इस कव्वली की शुरुआत की। कव्वाली गाते हुए अफसाना कहती हैं जिसका भाई उमर उसका भी बड़ा नाम है, इस पर विशाल ने अफसाना को बीच में ही रोक कर उनसे सवाल करते हैं।

 

Bigg Boss 15: Afsana Khan and Vishal Kotian targets at Umar Riaz said he is in the BB15 because of asim riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अफसाना की यह लाइन सुनते ही विशाल कहते है कि जिसका भाई उमर यानी आसिम लेकिन ये आसिम का सीजन नहीं चल रहा। वो तो अपने सीजन में का फर्स्ट रनर अप बन चुका है। इस पर अफसाना कहती है कि आसिम की वजह से तो उमर इस सीजन घर में आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan and Vishal Kotian targets at Umar Riaz said he is in the BB15 because of asim riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद विशाल आगे का गाना गाते हुए कहते है कि अपने भाई के दम पर आए और फिर भी अकड़ ये दिखाएं। इसके बाद विशाल कहते है कि अगर उमर झगड़े में भिड़ जाते है तो यह हमारे डॉक्टर साहब भी सैफ अली खान बन जाते हैं। यह सुन सभी घर वाले ठहाके मार कर हंसते दिखाई दिए।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Afsana Khan and Vishal Kotian targets at Umar Riaz said he is in the BB15 because of asim riaz
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, उमर इस बात को सुन थोड़ा सा नाखुश नाराज दिखाई दिए। हालांकि, मस्ती के लिए बनाए गए इस गाने को सुन खुद उमर भी इस थिरकते नजर आए। साथ ही शो के होस्ट सलमान खान और घर के अन्य सदस्य इस गाने को खूब एंजॉय करते दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed