Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Bigg Boss 15: Bhojpuri actress Akshara Singh will not be a part of the show so far only the names of these contestants are confirmed
{"_id":"61505a938ebc3e095b7f9c00","slug":"bigg-boss-15-bhojpuri-actress-akshara-singh-will-not-be-a-part-of-the-show-so-far-only-the-names-of-these-contestants-are-confirmed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: शो का हिस्सा नहीं बनेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अब तक सिर्फ इन कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: शो का हिस्सा नहीं बनेंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अब तक सिर्फ इन कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 26 Sep 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होने की तारीख सामने आते ही अब लोग इस सीजन में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब हैं। बिग बॉस 15 के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं, हालांकि अब तक सिर्फ कुछ ही सितारों के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शो शामिल होने के लेकर जानकारी साझा की है।
दरअसल, अभिनेत्री ने एक वेबसाइट को जवाब देते हुए बताया कि वह बिग बॉस 15 में शामिल नहीं हो रही हैं। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा 'मैं इस शो में भाग नहीं ले रही हूं।' एक्ट्रेस की इस जानकारी के बाद अब उनके फैंस को उन्हें इस शो में देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच कलर्स चैनल ने शो के लॉन्च प्रोग्राम के दौरान इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शो में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी अब इसके टेलीविजन वर्जन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन बिग बॉस के घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे।
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शो के लिए सबसे पहले दो कंटेस्टेंट्स कंफर्म किए गए। इसमें बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल है। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार बिग बॉस का घर जंगल थीम पर आधारित होगा। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह शो रोजाना सोमवार से शुक्रवार को रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। जबकि शो को शनिवार और रविवार को रात 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।