सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत की ‘किस’ वाली बात पर देवोलीना और रश्मि में हुई जोरदार बहस, रश्मि ने कहा- उंगली पकड़ाओगे तो…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Dec 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena and Rashmi had a heated argument over Abhijeet kiss Rashmi said If you hold your finger
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को आए दिन लड़ाई- झगड़े और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो में जल्द ही अब फिनाले एपिसोड प्रसारित होने वाला है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे- वैसे ही घर में सदस्यों के रिश्ते- बनते बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां सदस्यों में दोस्ती होती नजर आ रही है। तो वहीं कई सदस्यों के रिश्तो में दरार आती दिखाई दे रही है।

 

इसी क्रम में शो में बीते एपिसोड में घर की सदस्य रश्मि देसाई और देवोलीना के रिश्ते में लगातार मनमुटाव होते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड्स में देवोलीना और रश्मि लगातार एक- दूसरे के खिलाफ खड़ी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दर्शकों को दोनों कई बार एक- दूसरे से भिड़ती भी नजर आ चुकी हैं। इसी क्रम में आज के एपिसोड में एक बार फिर दर्शकों को देवोलीना और रश्मि के बीच लड़ाई देखने को मिली।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Devoleena and Rashmi had a heated argument over Abhijeet kiss Rashmi said If you hold your finger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में टास्क के दौरान अभिजीत बिचुकले की हरकत पर सभी घरवाले उनके खिलाफ नजर आए। टास्क के दौरान अभिजीत ने देवोलीना से उन्हें टास्क में मदद के बदले किस की मांग की। जिसके बाद देवोलीना भी उनसे काफी नाराज नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena and Rashmi had a heated argument over Abhijeet kiss Rashmi said If you hold your finger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत की इस हरकत पर तेजस्वी प्रकाश भी उन पर काफी गुस्सा करती दिखाई दीं। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने नीच हरकत की है, जिसके लिए उन्हें देवोलीना से माफी मांगनी चाहिए। मामले को बढ़ता देख अभिजीत ने देवोलीना से माफी भी मांगी। हालांकि, इसके बाद भी यह मामला थमता नजर नहीं आया।

Bigg Boss 15: Devoleena and Rashmi had a heated argument over Abhijeet kiss Rashmi said If you hold your finger
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत की किस वाली बात का मुद्दा उठाने पर एक ओर जहां कुछ सदस्य उनका सपोर्ट करते नजर आए, तो वहीं कुछ सदस्य उनके खिलाफ भी नजर आए। निशांत ने कहा कि मजाक दोनों तरफ से किया जाता है। ऐसे में आपको किसी को इतनी छूट नहीं देनी चाहिए कि वह आपसे इस हद तक मजाक करे। निशांत की यह बात सुन देवोलीना और तेजस्वी दोनों ही उनसे नाराज नजर आईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena and Rashmi had a heated argument over Abhijeet kiss Rashmi said If you hold your finger
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, दूसरी तरफ रश्मि भी देवोलीना के खिलाफ बोलती नजर आईं। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी उंगली पकड़ाओगे तो वह हाथ पकड़ेगा ही। रश्मि की यह बात सुनते देवोलीना उन पर भड़कती दिखाई दीं। इसके बाद दोनों एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जमकर बहस बाजी भी करने लगी। इस दौरान दोनों की लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गईं कि रश्मि ने देवोलीना पर लोगों का इस्तेमाल करने तक का आरोप लगा दिया।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed