सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss 15: आपस में भिड़े देवोलीना और निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश पर भड़क गई शमिता शेट्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 16 Dec 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 Devoleena Bhattacharjee and nishant bhatt gets into ugly fight shamita shetty furious at tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का घर में जमकर झगड़ा हुआ। तो वहीं दूसरी तरफ आज के एपिसोड में निशांत भट्ट और देवोलीना की दोस्ती में भी दरार आ गई और इन दोनों के झगड़े की वजह बनीं तेजस्वी प्रकाश। दरअसल इस हफ्ते तेजस्वी, करण, उमर रियाज, अभिजीत बिचुकले और राखी सावंत के पति रितेश नॉमिनेशन में हैं। देवोलीना इस हफ्ते शमिता, प्रतीक और रश्मि देसाई के साथ फिनाले वीक में शामिल होने के लिए लड़ती हुई नजर आएंगी।



तेजस्वी ने देवोलीना से कही ये बात

दरअसल तेजस्वी प्रकाश देवोलीना से बैठकर गेम के बारे में बातचीत कर रही थीं। इस दौरान तेजस्वी ने देवोलीना से ये कहा कि आप क्या वाकई में नॉमिनेट होने के लिए तैयार थीं। जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने हां कहा, लेकिन तेजस्वी ने देवोलीना को कहा कि निशांत और शमिता आपस में ये बात कर रहे थे कि आप नॉमिनेट नहीं होना चाहती और नीचे नहीं आना चाहती थी। तेजस्वी की बात सुनकर देवोलीना आग बबूला हो गईं।

Trending Videos
bigg boss 15 Devoleena Bhattacharjee and nishant bhatt gets into ugly fight shamita shetty furious at tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी की बात सुनकर देवोलीना को आया गुस्सा

तेजस्वी की ये बात सुनकर देवोलीना गुस्से में निशांत भट्ट के पास किचन में गई और उन्होंने एक-दूसरे से झगड़ा करना शुरू कर दिया। निशांत ने देवोलीना को उनके मुंह पर कहा कि हां मैंने ये बोला था और मैं अब ये तुम्हारे सामने बोल रहा हूं। ये सुनकर देवोलीना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने निशांत पर खूब चिल्लाया और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जिसे सुनने के बाद निशांत भट्ट भी काफी गुस्सा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 Devoleena Bhattacharjee and nishant bhatt gets into ugly fight shamita shetty furious at tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv

दोनों के बीच हुई गहमा-गहमी

देवोलीना और निशांत भट्ट की किचन से शुरू हुई लड़ाई गार्डन एरिया तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे को उंगली दिखाते हुए नजर आए। निशांत ने देवोलीना से कहा मेरे से ऐसे बात आइंदा मत करना। दोनों लड़ते हुए एक-दूसरे के इतना पास आ गए कि घरवालों को उनकी लड़ाई शांत करवाने के लिए बीच में आना पड़ा। इस दौरान निशांत ने तेजस्वी के आग लगाने के लिए उन्हें भी दोगला कहा।

bigg boss 15 Devoleena Bhattacharjee and nishant bhatt gets into ugly fight shamita shetty furious at tejasswi prakash
तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी-शमिता का हुआ झगड़ा

दोनों की चल रही लड़ाई के बीच तेजस्वी प्रकाश, बहुत खूब-बहुत खूब कहती हुईं नजर आईं। जिसे देखकर शमिता शेट्टी अपना गुस्सा नहीं रोक सकीं और उन्होंने तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए कहा कि दो लोग लड़ रहे हैं और तुम नाइस बोल रही हो। जिसके बाद तेजस्वी ने कहा मैंने अपना पॉइंट प्रूव कर दिया और मैं सही थी। जहां शमिता ने कहा इस वक्त तुम्हें दूसरों को गलत साबित करने की पड़ी है।

विज्ञापन
bigg boss 15 Devoleena Bhattacharjee and nishant bhatt gets into ugly fight shamita shetty furious at tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी

करण और शमिता की बात के बीच में कूदी तेजस्वी

जब शमिता शेट्टी करण कुंद्रा से बातचीत कर रही थीं तो उसी दौरान तेजस्वी प्रकाश भी वहां आ गईं और उन्होंने कहा यहां पर मेरी बात हो रही है। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा हां। तेजस्वी ने कहा मैं भी सुनना चाहती हूं। जिसके बाद शमिता ने करण से  कहा मैं इस लड़की के सामने बात नहीं करूंगी। शमिता करण के सामने तेजस्वी को इनसिक्योर कहती हुईं नजर आईं। तेजस्वी का ये व्यवहार करण को भी बिलकुल पसंद नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed