फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: गौहर खान ने शमिता शेट्टी और अफसाना खान को लगाई फटकार, अफसाना को दी मुंह बंद रखने की सलाह

Sat, 16 Oct 2021 06:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Gauahar Khan slams Shamita Shetty and Afsana Khan advises Afsana to keep her mouth shut
गौहर खान, शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलाविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरु होते ही यह शो विवादों का घर बन चुका है। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई- झगड़ा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में शो के विवादित कंटेस्टेंट रहे प्रतीक सहजपाल के बाद अब शो में धीरे- धीरे सभी सदस्य एक- दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड्स में जहां टास्क के दौरान घरवालों के बीच बल प्रयोग और हाथापाई देखे को मिली। तो वहीं, मैप हासिल करने के लिए जंगल में दंगल देखने तक हो गया।

इतना ही नहीं इस दौरान घर के कुछ सदस्य अपनी हदें तक पार करते दिखाई दिए। दरअसल, मैप के टुकड़े हासिल करने के लिए घरवालों और जंगल वासियों के बीच खूब छीना झपटी देखने को मिली। इस दौरान अफसाना ने अकासा की शर्ट तक फाड़ दी। जिसके बाद सभी घरवाले अफसाना पर भड़कते नजर आए।

Bigg Boss 15: Gauahar Khan slams Shamita Shetty and Afsana Khan advises Afsana to keep her mouth shut
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान शमिता शेट्टी और अफसाना खान के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। इसी बीच अब इन दोनों प्रतिभागियों के व्यवहार से नाराज बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने दोनों को फटकार लगाई। 

Bigg Boss 15: Gauahar Khan slams Shamita Shetty and Afsana Khan advises Afsana to keep her mouth shut
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर ने ट्वीट किया करते हुए कहा, "क्या लोगों ने अपनी सोचने की बुनियादी क्षमता खो दी है ???? एक झगड़ा चल रहा है, और शमिता कपड़े को काटने के लिए कैंची निकालती है !!!!! वाह ! मैं बस स्तब्ध हूँ! एक तरफ आप चिल्ला रहे हैं लोग सावधान रहें और दूसरी तरफ आप सचमुच सबसे खतरनाक काम कर रहे हैं।" गौहर ने यह भी लिखा कि, "अफसाना कृपया अपना मुंह बंद रखें !!! कृपया ! अपने आप पर एक उपकार करो!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Gauahar Khan slams Shamita Shetty and Afsana Khan advises Afsana to keep her mouth shut
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो के कल प्रसारित हुए एपिसोड में अकासा की शर्ट फाड़ने पर शमिता अफसाना पर गुस्सा करती नजर आईं। इस पर शमिता शेट्टी और अफसाना के बीच हुई बहस बाजी के दौरान अफसाना ने शमिता को कई बार भला-बुरा तक कहा। अफसाना ने शमिता को ताने मारते हुए कहा कि वह है कौन और उन्हें जानता कौन है?

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Gauahar Khan slams Shamita Shetty and Afsana Khan advises Afsana to keep her mouth shut
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं यह बहस बाजी इतनी आगे बढ़ गई कि अफसाना ने उन्हें बूढ़ी औरत और गंदी जनाना तक कह डाला। इस दौरान ज जंगल के अन्य सदस्य अफसाना को शांत करते भी नजर आए। हालांकि अकासा के साथ की गई उनकी हरकत की वजह से लगभग सभी सदस्य उनसे नाराज दिखाई दिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed