फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को खास गिफ्ट देकर जाहिर किया अपना प्यार, शर्माती नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 10 Nov 2021 01:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Nov 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra expressed his love by giving a special gift to Tejasswi Prakash the actress looked shy
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का घर हमेशा ही अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस घर ने बीते कुछ सालों में टीवी इंडस्ट्री को कई पॉवर कपल दिए हैं, जिसमें आसिम रियाज-हिमाशी खुराना और युविका-प्रिंस जैसे कपल शामिल हैं। सीजन 15 में भी माइशा अय्यर और ईशान सहगल का लव एंगल देखने को मिला। दोनों शो की शुरुआत में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। इसी वजह से उनके प्यार पर कई सवाल भी खड़े हुए। हालांकि, अब दोनों घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच तेजी से नजदीकियां बढ़ रही हैं।

घर में करण कुंद्रा कई बार तेजस्वी के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं और अब अभिनेता ने तेजस्वी को एक गिफ्ट दिया है, जिसे देखने के बाद तेजस्वी का चेहरा शर्म से लाल होता हुआ नजर आया। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।   

Bigg Boss 15 Karan Kundrra expressed his love by giving a special gift to Tejasswi Prakash the actress looked shy
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, घर में करण कुंद्रा तेजस्वी को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी लेडीलव को एक गिफ्ट दिया है, जिसे देखकर तेजस्वी काफी ज्यादा खुश हुईं। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को एक पेंडेंड गिफ्ट किया, जो आंख की शेप का है।

Bigg Boss 15 Karan Kundrra expressed his love by giving a special gift to Tejasswi Prakash the actress looked shy
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा से मिले इस गिफ्ट को तेजस्वी ने काफी क्यूट बताया। वह इस गिफ्ट को तुरंत ही पहनना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने करण कुंद्रा को पेंडेंड पहनाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों थोड़ा रोमांटिक होते नजर आते हैं। करण और तेजस्वी एक-दूसरे से गले मिलते हैं और फिर दोनों डांस भी करने लगते हैं। इस दौरान अफसाना वहीं मौजूद होती हैं। दोनों को देखकर अफसाना कहती हैं, 'तेजू को प्यार हो गया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra expressed his love by giving a special gift to Tejasswi Prakash the actress looked shy
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में इन दिनों माहौल रोमांटिक बना हुआ है। करण कुंद्रा और तेजस्वी के अलावा शमिता शेट्टी और राकेश बापट हैं, जो बिग बॉस में फिर एक हो गए हैं। ऐसे में बिग बॉस की तरफ से भी दोनों के लिए एक खूबसूरत डेट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Karan Kundrra expressed his love by giving a special gift to Tejasswi Prakash the actress looked shy
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस डिनर डेट का सारा खाना विशाल कोटियन और जय भानुशाली ने बनाया था। वहीं, इस मौके पर राकेश और शमिता ने रोमांटिक डांस किया था। दोनों ने इस मोमेंट को खूब एंजॉय किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed