सब्सक्राइब करें

KBC 13: गीता सिंह गौर ने सात करोड़ के सवाल पर छोड़ा खेल, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 Geeta Singh Gaur quits on the question of seven crores do you know the answer
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 को तीसरी करोड़पति मिल गई हैं। ग्वालियर की गीता सिंह गौर इस सीजन की तीसरी करोड़पति हैं, जो एक हाउस वाइफ हैं। गीता ने एक करोड़ का सही जवाब देकर इस धनराशि को अपने नाम किया। लेकिन वह 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। गीता सिंह गौर 9 नवंबर को ट्रिपल राउंड का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंची थीं और इस खेल को शुरू किया था।


 
1 करोड़ पर पूछा गया ये सवाल
गीता सिंह ने इस पूरे खेल को बेहद ही शानदार तरीके से खेला। इसी वजह से वह 1 करोड़ के सवाल तक भी पहुंच गईं। अमिताभ बच्चन ने गीता सिंह से 1 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा, ‘पी के गर्ग और होमी डी मोतीवाला किस खेल स्पर्धा के ऐसे दो एथलीट है जिन्हे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?’ गीता के सामने गोल्फ, पोलो, नौकायन, आइस हॉकी चार ऑप्शन रखे गए थे।

Trending Videos
KBC 13 Geeta Singh Gaur quits on the question of seven crores do you know the answer
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

ये है जवाब
गीता ने इसका ‘नौकायन’ जवाब दिया था। इस सवाल पर उनके पास 2 लाइफ मौजूद थीं लेकिन गीता ने बिना लाइफलाइन के इस सवाल का बिल्कुल ठीक जवाब दिया था। 1 करोड़ के साथ साथ उन्हें एक चमचमाती कार भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Geeta Singh Gaur quits on the question of seven crores do you know the answer
गीता गौर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ये है 7 करोड़ का सवाल
अमिताभ बच्चन ने गीता सिंह से 7 करोड़ के लिए काफी मुश्किल सवाल किया था। अमिताभ बच्चन ने पूछा था, ‘इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीनो पोतों के नामों में से नहीं है जिन्हे जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसे बना दिया गया था?’ इस सवाल के साथ गीता के सामने चार ऑप्शन रखे गए जो डॉन फेलिपे, डॉन हरिके, डॉन कार्लोस, डॉन फ्रांसिस्को थे। इस सवाल के दौरान भी गीता सिंह के पास दो लाइफलाइन थीं, लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती थीं और उन्हें इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था, जिस वजह से उन्होंने खेल को क्विट करना ही सही समझा।  

KBC 13 Geeta Singh Gaur quits on the question of seven crores do you know the answer
गीता सिंह गौर - फोटो : सोशल मीडिया

गीता ने पांरपरिक कपड़ों ने शुरू किया था खेल
गीता सिंह ने जब 9 नवंबर को अपने खेल की शुरुआत की थी तब वह पारंपरिक कपड़ों में थीं, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने राजपुताना कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। इस दौरान गीता ने अपने लुक का सारा क्रेडिट अपनी बेटी को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की वजह से ऐसे कपड़े पहने हैं। हालांकि, अगले एपिसोड में गीता साड़ी पहने नजर आई थीं।

विज्ञापन
KBC 13 Geeta Singh Gaur quits on the question of seven crores do you know the answer
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
छोटी उम्र में हो गई थी शादी
अमिताभ बच्चन के साथ खेल के दौरान गीता ने काफी सारी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपने बारे में बताया। उन्होंने बताया था, 16 साल की उम्र में ही गीता की शादी हो गई थी। जिम्मेदारियों की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। लेकिन अपने पति के सहयोग से उन्होंने 30 साल की उम्र में एलएलबी पूरी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed