फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने दिया राजीव अदातिया का साथ, ईशान को कहा- मायशा ने बिगाड़ी है छवि

Mon, 01 Nov 2021 02:59 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 01 Nov 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support rajiv adatia says to ieshaan sehgaal not him but miesha iyer started to talk about your character
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 को चार हफ्ते हो चुके हैं और घर में काफी उथल-पुथल है। कुछ नए रिश्ते घर में बन रहे हैं तो वहीं कुछ पुराने रिश्तों की डोर कच्ची हो रही है। इस सीजन में ऐसा कई बार देखा गया कि घरवाले आपस में तो बहुत प्यार से हैं, लेकिन कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिनके मन में एक-दूसरे के लिए काफी शिकायत हैं और इसी का खुलासा सलमान खान ने वीकेंड के वार में किया। सलमान खान ने जहां शनिवार के एपिसोड में प्रतीक का समर्थन किया तो वहीं रविवार को सलमान खान ईशान सहगल की बड़ी गलतफहमी दूर करते हुए नजर आए।



सलमान ने किया राजीव का समर्थन

दरअसल राजीव अदातिया की जबसे बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तबसे घर में काफी ड्रामा दर्शकों को देखने को मिला। राजीव और ईशान जो पिछले दो साल से अच्छे दोस्त हैं उनके बीच काफी झगड़ा हुआ, जहां ईशान बार-बार राजीव को ये बोलते हुए नजर आए कि तुम्हारे शब्द मेरे कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। वीकेंड के वार में ईशान को ये बात क्लियर करते हुए सलमान खान ने राजीव का समर्थन किया।

bigg boss 15 salman khan support rajiv adatia says to ieshaan sehgaal not him but miesha iyer started to talk about your character
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने लगाई मायशा की क्लास

सलमान खान ने ईशान सहगल को समझाते हुए कहा कि राजीव से पहले ही दबे माइक कोई बात करता है और वो बार-बार वो बाते करता है। सलमान खान ने मायशा अय्यर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मायशा बात आपसे निकली है माइक दबा-दबाकर ईशान के ऊपर, वो राजीव से नहीं निकली है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप ये सोचते हैं कि ईशान की छवि खराब हो रही है तो वो उनकी वजह से नहीं, आपकी वजह से हो रहा है’।

bigg boss 15 salman khan support rajiv adatia says to ieshaan sehgaal not him but miesha iyer started to talk about your character
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने ईशान को दी सलाह

सलमान खान ने ईशान से कहा, ‘ईशान हम आपको ये समझाना चाहते हैं कि आपकी छवि बिगाड़ने का जिम्मेदार राजीव नहीं है। जिसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ‘मुझे पता है राजीव का दिल साफ है, लेकिन मुझे लगता है कई चीजें उसे नहीं कहनी चाहिए थी’। सलमान ने उन्हें वापस से समझाते हुए कहा कि राजीव के आने से पहले ये सब मायशा ने शुरू किया है। आपको ऐसा नहीं लगता मायशा को बाहर की बातें नहीं करनी चाहिए थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support rajiv adatia says to ieshaan sehgaal not him but miesha iyer started to talk about your character
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने गेम पर फोकस करने की दी सलाह

सलमान खान ने ईशान और मायशा को समझाते हुए कहा, ‘रिश्ता अपनी जगह है, लेकिन आप दोनों इस गेम के लिए आए थे। शो के लिए आए थे और आप दोनों का फोकस शो पर होना चाहिए। आप दोनों को ये एडवांटेज है कि आप दोनों साथ में हो, लेकिन जब शो में अलग-अलग हिस्सा लोगे तब’।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support rajiv adatia says to ieshaan sehgaal not him but miesha iyer started to talk about your character
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राजीव की आंखो में आए आंसू

सलमान खान ने जब राजीव का समर्थन किया तो राजीव इस दौरान काफी भावुक हो गए और उनकी आंखो में आंसू आ गए। जब सलमान ने राजीव से पूछा कि आप रो रहे हैं तो राजीव ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने ईशान को चीजें फिक्र करते हुए कही थीं। जिसके बाद सलमान ने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था सोच लो रोओगे कि रुलाओगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed