छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' जल्द ही टीवी स्क्रीन्स पर वापसी करने वाला है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इसकी थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। धीरे-धीरे शो में इस बार आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। जहां कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस 16' दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की एंट्री हुई है, वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि छोटे पर्दे की एक मशहूर अभिनेत्री भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने शो के लिए बहुत भारी भरकम फीस भी चार्ज की है, जिसके साथ ही यह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं टीवी सीरियल 'इमली' में इमली का किरदार निभाने वाली सुंबुल तौकीर खान हैं।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में हुई इमली की एंट्री! बीबी हाउस में बंद होने के लिए भारी भरकम फीस लेंगी एक्ट्रेस
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन