फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ का हिस्सा होंगी ‘गोपी बहू’! MMS स्कैंडल को लेकर चर्चा में रहीं प्रकृति भी आएंगी नजर

Sun, 18 Sep 2022 11:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 18 Sep 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 saath nibhana saathiya Gia Manek and Odia Actress Prakruti Mishra to be part of Salman Khan Show
जिया मानेक, प्रकृति मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान एक बार फिर अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा और इसी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ी हुई है। शो में हिस्सा लेने वाले सितारों को लेकर आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब शो में जिया मानेक, प्रकृति मिश्रा और 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रही रिद्धिमा पंडित के हिस्सा लेने की खबरें आ रही हैं।

Bigg Boss 16 saath nibhana saathiya Gia Manek and Odia Actress Prakruti Mishra to be part of Salman Khan Show
जिया मानेक, रिद्धिमा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो शो में 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानी जिया मानेक नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस खबर का आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। इसक अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई रिद्धिमा पंडित अब मेन बिग बॉस हाउस में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। दोनों के ही नाम को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। इनके अलावा एक नाम जो सामने आ रहा है, वो है प्रकृति मिश्रा का।

Bigg Boss 16 saath nibhana saathiya Gia Manek and Odia Actress Prakruti Mishra to be part of Salman Khan Show
प्रकृति मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकृति मिश्रा उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जो इसी साल जुलाई के महीने में काफी चर्चा में रही थीं। अभिनेत्री के एक शादीशुदा एक्टर संग अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जिस पर एक्टर की पत्नी ने दोनों को सरेआम पकड़ा और पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यह मामला कोर्ट में लंबित है। इसके अलावा प्राकृति का नाम तब भी लाइमलाइट में रही थी, जब कथित रूप से उनका एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 saath nibhana saathiya Gia Manek and Odia Actress Prakruti Mishra to be part of Salman Khan Show
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जो चर्चा का विषय बन गया है। प्रोमो में सलमान खान ने बताया था कि इस बार शो की 15 साल की परंपरा टूटेगी और खुद बिग बॉस भी गेम खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा इस बार शो में कोई रूल भी नहीं होगा। ऐसे में 'बिग बॉस 16' कई मायनों में पिछले 15 सीजन से एकदम अलग होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed