फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Net Worth: चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरुआत कर अब ठाठ से जिंदगी बिताते हैं ये सितारे, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 17 Sep 2022 01:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 17 Sep 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Stars Who Started Out as Child Artists Know Their Net Worth From Avneet Kaur to Anushka Sen Jannat Zubair
अनुष्का शर्मा, अवनीत कौर, जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दा अब छोटा नहीं रहा गया है। छोटे पर्दे के सितारों की घर-घर में पहचान है और कई ने बड़े पर्दे पर भी अपना जादू चलाया है। छोटे पर्दे से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने वाले कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अभी 20-25 साल की उम्र में ही ठाठ से अपनी जिंदगी बिताते हैं। वहीं, छोटी सी उम्र में ही ये सभी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और सोशल मीडिया पर भी इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। तो चलिए बताते हैं आपको इनकी नेटवर्थ के बारे में...

Stars Who Started Out as Child Artists Know Their Net Worth From Avneet Kaur to Anushka Sen Jannat Zubair
अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

अवनीत कौर
अवनीत कौर ने 'डांस इंडिया डांस' से कंटेस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद वह कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा बनीं। वहीं, अब 20 साल की अवनीत 'टीकू वेड्स शेरू' के साथ बॉलीवुड मे भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवनीत एक म्यूजिक वीडियो का चार से पांच लाख रुपये लेती हैं और वह 11 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अवनीत कौर के पास तीन कारें हैं, जिसमें एक रेंज रोवर उन्होंने इसी साल ली है।

Stars Who Started Out as Child Artists Know Their Net Worth From Avneet Kaur to Anushka Sen Jannat Zubair
जन्नत जुबैर - फोटो : Instagram

जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' शो में नजर आ रही हैं। वहीं, जन्नत ने 2010 में 'दिल मिल गए' में कैमियो के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद जन्नत कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 'फुलवा', 'तू आशिकी', 'लव का दी एंड', 'हिचकी' में काम किया है और अब पंजाबी फिल्म 'कुलचे छोले' में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 21 साल की जन्नत 19 करोड़ रुपये की मालकिन हैं और अब जन्नत अपने सपनों का आशियाना बनवा रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Started Out as Child Artists Know Their Net Worth From Avneet Kaur to Anushka Sen Jannat Zubair
अशनूर कौर - फोटो : Instagram

अशनूर कौर
'झांसी की रानी' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज और 'संजू' और 'मनमर्जियां' फिल्म में नजर आई अशनूर कौर भी छोटी सी उम्र में ही काफी सफलता हासिल कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अशनूर 11 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और वह एक महीने में चार लाख रुपये कमा लेती हैं। अशनूर प्रति एपिसोड 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Stars Who Started Out as Child Artists Know Their Net Worth From Avneet Kaur to Anushka Sen Jannat Zubair
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का सेन
अनुष्का सेन भी लोकप्रियता के मामले में किसी से कम नहीं है। बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाली अनुष्का जल्द कोरियन इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का की नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये है और वह एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, महीने की कमाई 4-5 लाख रुपये तक कमा लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed