सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो के 16वें सीजन का इंजतार आखिरकार कल खत्म होने जा रहा है। जी हां, कल यानी 1 अक्तूबर से 'बिग बॉस 16' का प्रसारण किया जाने वाला है। यह शो हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है और इस बार भी लोगों के दिलों में इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। ऐसे में फैंस की उत्सुकता और बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के प्रसारण से एक दिन पहले इसका नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान और अब्दू रोजिक मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: प्रोमो में सलमान ने अब्दू रोजिक के साथ की स्टेज पर मस्ती, सिंगर ने चलाया अपनी आवाज का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बिग बॉस 16’ का यह नया प्रोमो आज यानी 30 सितंबर की शाम को चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया गया है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान के साथ दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के नाम से मशहूर तजाकिस्तान के अब्दू रोजिक नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, अब्दू वहीं इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो के पहले कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट हैं, जिनका सलमान द्वारा आधिकारिक तौर पर पहले ही एलान किया जा चुका है।
Vikram The Ghost: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विक्रम द घोस्ट, एक्शन अवतार से नागार्जुन करेंगे धमाका
मेकर्स के द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में बिग बॉस के घर में बंद होने से पहले स्टेज पर अब्दू की एंट्री होती है। स्टेज पर पहले से ही सलमान खान मौजूद है और वह अब्दू के आते ही घुटनों के बल बैठकर उन्हें गले लगा लेते हैं। फिर स्टेज पर अब्दू सलमान खान की फिल्म ’मैंने प्यार किया’ का लोकप्रिय गाना ‘दिल दीवाना’ गाकर अपनी आवाज का जादू दर्शकों के बीच चलाते हैं। इसके साथ ही अब्दू भाईजान के साथ स्टेज पर खूब मस्ती-मजाक करने के अलावा मुक्केबाजी भी करते दिखते हैं। अब्दु ने बताया कि वो खाना बनाना जानते हैं तब सलमान उनसे पूछते हैं, ‘आप क्या खाना बनाते हैं?’ तो वह बताते हैं कि वह बर्गर बनाना जानते हैं। बाद में सलमान उनके लिए बर्गर मंगाते है जिसे अब्दु खाते हुए नजर आते हैं।
Sagar Pandey: सलमान खान के करीबी का हुआ निधन, राजू श्रीवास्तव की तरह जिम में वर्कआउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा
प्रोमो साझा करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है,‘अब्दू रोजिक अपने अंदाज में आपको एंटरटेन करेंगे, क्या आप तैयार हैं बिग बॉस के घर में उनका स्वागत करने के लिए? देखिए बिग बॉस 16 कल से, रात 9.30 बजे सिर्फ, कलर्स पर।‘ गौरतलब है कि बीती 27 सितंबर को ‘बिग बॉस 16’ की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जहां सलमान खान ने अब्दू रोजिक को दुनिया से मिलवाया था। सलमान ने यह भी बताया था कि वह उनकी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम करेंगे।
Karan Johar: साइकोलॉजिस्ट के चक्कर काट चुके हैं करण, ट्रोल्स को बर्दाश्त करने के लिए निर्माता ने ली थेरेपी