फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: चाहत की मां ने अविनाश को दिया लड़कीबाज का टैग, पत्नी को देख विवियन बोले- बिग बॉस आपकी बहू आई है

Wed, 01 Jan 2025 10:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Jan 2025 10:36 AM IST
सार

हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में , शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे की मां, अविनाश मिश्रा की मां, ईशा सिंह की मां और विवियन डीसेना की पत्नी घर में दाखिल होंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Chaahat Pandey mom goes on to question Avinash Mishra Vivian Dsena Express his love for wife
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान का विवादित शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में चल रही कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों ने इसकी टीआरपी रेटिंग में काफी इजाफा किया है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट करने से पीछे नहीं हट रहा है। शो में अब वो वक्त आ गया है, जब कंटेस्टेंट्स तीन महीने तक घर में रहने के बाद अपने घरवालों से मिलेंगे। हालांकि, इस दौरान चाहत पांडे की मां ने अविनाश मिश्रा से हमारा परिवार आपको कभी माफ नहीं करेगा? आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

Bigg Boss 18 Chaahat Pandey mom goes on to question Avinash Mishra Vivian Dsena Express his love for wife
चाहत पांडे - फोटो : अमर उजाला

घरवालों से मिलेंगे कंटेस्टेंट्स
हाल ही में, बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में , शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे की मां, अविनाश मिश्रा की मां, ईशा सिंह की मां और विवियन डीसेना की पत्नी घर में दाखिल होंगी। कंटेस्टेंट भावुक और बेहद खुश हो जाते हैं। हालांकि, इसमें एक बार फिर अविनाश मिश्रा निशाने पर आए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पराज' के अभिनय के मुरीद हुए आमिर, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए, अल्लू अर्जुन ने जताया आभार

Bigg Boss 18 Chaahat Pandey mom goes on to question Avinash Mishra Vivian Dsena Express his love for wife
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official

अविनाश मिश्रा की लगी क्लास
चाहत की मां अविनाश से कहती है, "चाहत ऐसे चरित्र की लड़की नहीं है जैसा आपने उसे बोला है। हमारा परिवार आपको कभी माफ नहीं करेगा।" यही नहीं, उन्होंने आगे चाहत से पूछा कि हमने तुमसे जब जब पूछा है कि अविनाश और तुम्हारी क्यों नहीं बनती है। तुमने हमें क्या बताया था कि हम अविनाश को पसंद नहीं करते क्योंकि वह लड़कीबाज है।"

यह खबर भी पढ़ें: Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के ट्रेलर की तारीख-समय हुआ तय, इस दिन होगा रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Chaahat Pandey mom goes on to question Avinash Mishra Vivian Dsena Express his love for wife
अविनाश मिश्रा- चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

रजत दलाल से किया यह सवाल
चाहत की मां के इस विवाद के जवाब में अविनाश ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उसने सेट पर हुई घटना के बारे में उसे बताया है। इसके बाद, उनकी मां रजत दलाल के पास जाती है और कहती है, "आप चाहत का इस्तेमाल खेल के लिए करते हैं। इस्तेमाल करो और फेंको।"

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Chaahat Pandey mom goes on to question Avinash Mishra Vivian Dsena Express his love for wife
विवियन डीसेना की पत्नी - फोटो : एक्स

विवियन ने कही यह बात
यही नहीं, शो के प्रोमो में विवियन डीसेना को अपनी पत्नी नूरन एली से मिलते हुए भावुक होते हुए दिखाया गया है। विवियन डीसेना आगे बिग बॉस से पूछते हैं, "अब तो मुझे रिहा कर दो, आपकी बहू आई है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed