फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: पर्दे से ब्रेक और दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम, बिग बॉस 18 के चर्चित चेहरे हैं विवियन डीसेना

Sun, 06 Oct 2024 09:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 06 Oct 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena biography career shows struggle personal life
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 18' का आगाज हो गया है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस विवादित रियलिटी शो के लिए प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हर साल की तरह इस साल भी मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे इस शो का हिस्सा बने हैं। इन्हीं में एक नाम टेलीविजन के जाने-माने कलाकार विवियन डीसेना का भी है। सीरियल ‘कसम से’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले विवियन अपना धर्म बदलने के लिए भी काफी चर्चा में रहे। आइए अभिनेता के बारे में विस्तार से जान लेते हैं-

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena biography career shows struggle personal life
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता विवियन डीसेना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता 'प्यार की ये एक कहानी' से हासिल हुई। इसके बाद अभिनेता सुपरहिट शो 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' का हिस्सा बने। आज के समय में विवियन छोटे पर्दे का चर्चित चेहरा हैं। साथ ही उनकी गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में होती है। हालांकि, कई सालों से विवियन ने पर्दे से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह 'बिग बॉस 18' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena biography career shows struggle personal life
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

विवियन डीसेना काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। अभिनेता ने साल 2013 में अभिनेत्री वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि, बढ़ते समय के साथ दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। इसी का नतीजा रहा कि विवियन और वाहबिज ने शादी के 8 साल बाद अपनी राहें अलग कर लीं। 

Jigra: वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' के गाने को लेकर खुशी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, सह-कलाकार आलिया भट्ट ने भी की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena biography career shows struggle personal life
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

वाहबिज से तलाक के बाद विवियन को दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने साल 2022 में इजिप्ट की एक पत्रकार नौरान अली से शादी कर ली। हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें अपना धर्म बदलना पड़ा। क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवियन ने नौरान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। 

KBC 16: आमिर ने अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर की बात, बिग बी के सबसे बड़ा फैन होने का दिया सबूत

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena biography career shows struggle personal life
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में इस्लाम कबूलने की दास्तां बयां की थी। विवियन ने बताया कि उन्होंने साल 2019 के रमजान महीने में इस्लाम फॉलो करना शुरू किया था। साथ ही वह दिन में पांच बार नमाज भी अदा करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो, विवियन आज के समय में 10-14 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 

Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में रविवार को दिखा मामूली सुधार, जानें फिल्म का कुल कारोबार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed