फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही इस प्रतिभागी का कटा पत्ता, जानें क्यों शो से हुए बाहर?

Tue, 24 Sep 2024 12:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Sep 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar has been out of the Salman Khan show even before entering Know the reason
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

सलमान खान के 'बिग बॉस 18' शो को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त हाइप बना हुआ है। शो के प्रोमो के आने के बाद से ही लोगों में शो को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। शो को लेकर पिछले कई दिनों से प्रतियोगियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब कई नाम कंफर्म भी हो गए है और मेकर्स द्वारा उनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। अब इन सब के बीच शो शुरू होने से पहले ही एक बिग बॉस 18 से एक नाम का पत्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि वह कौन है।

Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar has been out of the Salman Khan show even before entering Know the reason
धीरज धूपर - फोटो : इंस्टाग्राम @dheerajdhoopar

'कुंडली भाग्य' से दर्शकों के बीच अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने वाले अभिनेता धीरज धूपर पिछले कुछ दिनों से टीवी से दूर अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त थे। हालांकि, कयासों का बाजार गर्म था कि अभिनेता 'बिग बॉस 18' से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे, लेकिन अब अभिनेता के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। धीरज का नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar has been out of the Salman Khan show even before entering Know the reason
धीरज धूपर - फोटो : इंस्टाग्राम @dheerajdhoopar

खबर थी कि धीरज ने मेकर्स के सामने अपने कुछ डिमांड रखे थे और पिछले कई दिनों से इसे लेकर मेकर्स से उनकी बातचीत चल रही थी। अब शो की हालिया लिस्ट को देखकर लगता है कि मेकर्स ने अभिनेता की डिमांड मानने से इनकार कर दिया है। इससे पहले ईशा कोप्पिकर भी शो करने से पीछे हट गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Dheeraj Dhoopar has been out of the Salman Khan show even before entering Know the reason
धीरज धूपर - फोटो : इंस्टाग्राम @dheerajdhoopar

धीरज के अलावा जारी की गई लिस्ट में बाकी सितारों के नाम को कंफर्म ही बताया जा रहा है। वही, कई रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि धीरज ने शो में आने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनका कहना था कि शो में कई बड़े और नामी चेहरे आ रहे हैं। ऐसे में वह शो जीतने में शायद असफल साबित होंगे। इससे पहले सायली सालुंखे के नाम को लेकर भी चर्चा तेजी, लेकिन पिछले दिनों खबर आई कि वह इस शो में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

Oscars 2025: संदीप सिंह की इंस्टा पोस्ट से फिल्म जगत में खलबली, पोस्ट फेडरेशन के पास फिल्म जमा होने पर या..?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed