फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से 'गधराज' की रिहाई, पशु उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मेकर्स ने लिया फैसला

Sat, 12 Oct 2024 05:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Oct 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 makers to Released Gadhraj after PETA India requesting Salman Khan to release the donkey
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो गया है। हालांकि, बदले सीक्वेंस को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। बिग बॉस 18 के मेकर्स ने इस साल शो में एक 'गधे' के शामिल होने की घोषणा करके सबको चौंका दिया। मेकर्स ने 'गधराज' को शो का 19वां कंटेस्टेंट घोषित किया। हालांकि, अब खबर आई है कि पीएफए द्वारा मेकर्स पर पशु उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 'गधराज' को शो से हटा दिया जाएगा।

Bigg Boss 18 makers to Released Gadhraj after PETA India requesting Salman Khan to release the donkey
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

शो में एक तरफ जहां कई कंटेस्टेंट 'गधराज' से कई बार बातचीत करते नजर आए, वहीं पेटा इंडिया ने कुछ दिन पहले शो के होस्ट सलमान खान को एक पत्र लिखकर गधे को छोड़ने का अनुरोध किया था। 'पीपल फॉर एनिमल्स' नामक एक एनजीओ ने भी शो के निर्माताओं की आलोचना की थी और उन पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Bigg Boss 18 makers to Released Gadhraj after PETA India requesting Salman Khan to release the donkey
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने शो के निर्माताओं पर अपने मनोरंजन के लिए 'गधराज' को गलत स्थिति में रखने का आरोप लगाया और उनसे 'गधराज' को छोड़ने का अनुरोध किया। एनजीओ ने अब एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो से 'गधराज' को रिहा करने की घोषणा की है। इस बारे में एक अपडेट साझा करते हुए, एनजीओ की अध्यक्ष मेनका गांधी को उनके हस्तक्षेप और गधे की रिहाई को संभव बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 18 makers to Released Gadhraj after PETA India requesting Salman Khan to release the donkey
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए एनजीओ ने लिखा, "इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पीपल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष श्रीमती मेनका संजय गांधी का धन्यवाद। यह सफलता समुदाय के सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई, जो गधे की रिहाई के लिए खड़े हुए।"

विज्ञापन
Bigg Boss 18 makers to Released Gadhraj after PETA India requesting Salman Khan to release the donkey
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि कुछ दिन पहले पेटा इंडिया ने सलमान खान को एक पत्र लिखा था और उनसे अनुरोध किया था कि वे शो के निर्माताओं को गधराज को छोड़ने के लिए राजी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed