{"_id":"5d7cc8948ebc3e01416b27c0","slug":"bigg-boss-big-revealed-atul-kapoor-vijay-vikram-singh-are-real-bigg-boss-voice-salman-khan-follow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस की 'रौबदार' आवाज के पीछे हैं ये दो असली चेहरे, राज बड़े गहरे, सलमान भी मानते हुकुम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस की 'रौबदार' आवाज के पीछे हैं ये दो असली चेहरे, राज बड़े गहरे, सलमान भी मानते हुकुम
विज्ञापन
atul kapoor and vijay vikram singh
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' शुरू होने में तीन हफ्ते बाकी हैं। 29 सितंबर से ऑन-एयर होने जा रहे शो में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस में सलमान तो वीकंड पर नजर आते हैं, लेकिन अन्य दिन घर में वो रौबदार आवाज किसकी है, जो कंटेस्टेंट्स को आदेश देती है, ‘बिग बॉस चाहते हैं'। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक नहीं दो शख्स हैं, जिनकी आवाज बिग बॉस के घर में गूंजती है। इस बार बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज भी गूंजती सुनाई दे सकती है, वह पहले दो में से किसी को रिप्लेस करेंगी या साथ देंगी। ये आने वाला वक्त बताएगा। जानिए बिग बॉस की आवाज बने दोनों शख्स से...
Trending Videos
डिजाइन पिक्चर
एक आवाज़ तो ‘बिग बॉस चाहते हैं’ और दूसरी वो आवाज़ जो बताती है कि ‘सुबह के दस बज चुके हैं या फिर रात में ये सब हुआ है’। दूसरी आवाज़ जो शो में समय से लेकर घटनाओं के रीकेप की जानकारी देते हैं, वो हैं विजय विक्रम सिंह। यह दोनों अब ‘बिग बॉस’ में व्यस्त रहेंगे। दिलचस्प बात ये है कि प्रतिभागियों की तरह ही अतुल कपूर भी तीन महीने ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हैं, लेकिन इनको क़ैद नहीं किया जाता। बल्कि यह उन सभी पर निगाह रखते हैं। लोनावाला में ‘बिग बॉस’ के सेट से पांच मिनट की दूरी पर यह दोनों रहते हैं और अल सुबह, यानी प्रतिभागियों के जागने से पहले सेट पर आ धमकते हैं और लाइट्स आउट के बाद ही यह अपने ठहरने के स्थान पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Kapoor
सबसे पहले उस आवाज़ के बारे में बताते हैं, जो घर में आए हुए प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश देने से लेकर फटकार लगाने तक में सुनाई देती है। इस आवाज़ के मालिक हैं अतुल कपूर। लखनऊ में जन्में अतुल कपूर एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है। अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए अलग कमरा है, जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर की थी।
Atul Kapoor
अतुल कपूर का सलमान खान से उनका एक ग़जब का संयोग है। दरअसल, दोनों का जन्मदिन एक दिन के अंतर में आता है। अतुल, सलमान से एक साल एक दिन छोटे हैं। बता दें कि सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ, जबकि अतुल 28 दिसंबर, 1966 को पैदा हुए थे। बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहीरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है। साल 2017 में रिलीज़ हुई अजीत कुमार के लीड रोल वाली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ के हिंदी वाले वर्ज़न में इन्होंने सूत्रधार की भूमिका के लिए अपनी आवाज़ दी थी।
विज्ञापन
Vijay Vikram Singh
- फोटो : social media
अब बात विजय विक्रम सिंह की। विजय पिछले नौ सालों से 'बिग बॉस' के साथ नैरेटर के तौर पर जुडे हुए हैं। विजय उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर के रहने वाले हैं। एमबीए की पढ़ाई कर चुके है विजय का इंडस्ट्री से कोई लिंक नहीं था। उन्हें गाने का शौक था लेकिन सिंगिंग नहीं आती थी। विजय मुश्किल के उस दौर से निकले हैं जब वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। विजय 20 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। 26 साल तक आते-आते उन्हें अल्कोहलिजम ने जकड़ लिया था और इसके चलते उनकी जान पर आफत बन गई थी। साल 2009 में विजय को पहली बार वॉइसओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिला और यहीं से उनकी नई जिदंगी की शुरुआत हुई। विजय अब तक 250 रिएलिटी शोज और 100 से ज्यादा टीवी कॉमर्शियल्स में अपनी आवाज दे चुके हैं। और ऐसा करते-करते उन्हें 'बिग बॉस' में नैरेटर का ऑफर मिला था और इसी ने उनकी जिंदगी बदल दी।

कमेंट
कमेंट X