{"_id":"6721db56ebae58fc79029b80","slug":"bigg-boss-contestants-who-became-famous-for-their-fights-dolly-bindra-swami-om-shalin-bhanot-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Big Boss: बिग बॉस के पुराने प्रतिभागी जाने गए झगड़ों के कारण, दर्शकों के जेहन में बसी है उनकी बहस की छाप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Big Boss: बिग बॉस के पुराने प्रतिभागी जाने गए झगड़ों के कारण, दर्शकों के जेहन में बसी है उनकी बहस की छाप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:24 PM IST
सार
बिग बॉस का घर हो और वहां झगड़े ना हों, ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ सीजन तो बिग बॉस के ऐसे रहे, जब कुछ प्रतियोगियों ने एक-दूसरे से बहुत झगड़े किए। यह झगड़े आज भी दर्शकों को याद हैं, साथ ही झगड़े करने वाले प्रतियोगी भी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों 'बिग बॉस-18' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। यह शो प्रतियोगियों के बीच होने वाले झगड़ों के कारण भी जाना जाता है। हाल ही में 'बिग बॉस-18' में रजत दलाल और शहजादा के बीच बहस हुई। शहजादा ने तो रजत को धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा-'बहुत बड़ा गुंडा है तू, एक फोन आएगा तू सॉरी बोलेगा।' इस झगड़े को बढ़ता हुआ देखकर बाकी प्रतिभागियों ने उन्हें अलग किया, तब जाकर कहीं यह झगड़ा रूका। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि बिग बॉस के घर में झगड़े हुए हों। पहले के कई सीजन ऐसे रहे जब प्रतियोगियों के बीच बहुत झगड़े हुए। कुछ प्रतियोगी तो ऐसे रहे, जो आज भी बिग बॉस में किए गए अपने झगड़ों के कारण याद किए जाते हैं। ऐसे ही चार प्रतियोगियों के बारे में जानिए।
शालीन भनोट
'बिग बॉस-16' में टीवी अभिनेता शालीन भनोट भी शामिल हुए। वह तो शो में आते ही झगड़ा कर बैठे। आगे चलकर भी उनकी कई दूसरे प्रतियोगियों से बहस और झगड़ा हुआ। लेकिन रैपर एमसी स्टेन से हुआ उनका झगड़ा बहुत चर्चित रहा। किसी बात पर दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान शालीन ने एमसी स्टेन के माता-पिता को भला बुरा कह दिया। इस बात को एमसी स्टेन बर्दाश्त नहीं कर पाए, उन्होंने भी शालीन को जवाब दिया।
3 of 5
विकास गुप्ता-अर्शी खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@arshikofficial, @lostboyjourney
विकास गुप्ता
विकास गुप्ता 'बिग बॉस-14' में नजर आए। उनके झगड़े की बात की जाए तो अर्शी खान से हुई उनकी बहस आज भी दर्शकों के मन में ताजा है। दरअसल, अर्शी ने विकास को बहस के दौरान कहा था कि वह अपनी मां की इज्जत नहीं करते तो दूसरों की इज्जत कैसे करेंगे? इस बात से नाराज होकर विकास ने उन्हें स्विमिंग पुल में फेंक दिया। ऐसा करने के कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
डॉली बिंद्रा
डॉली ब्रिंदा 'बिग बॉस-4' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। इस सीजन में उनके झगड़े मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी से हुए। मनोज तिवारी से तो उनकी बहस खाने को लेकर हुई। वहीं श्वेता तिवारी से भी वह बात-बात पर झगड़ पड़तीं। कई बार उनके झगड़े को रोकने के लिए दूसरी प्रतियोगियों को आगे आना पड़ता।
स्वामी ओम
स्वामी ओम वैसे तो एक बाबा थे लेकिन वह कुछ दिनों के लिए 'बिग बॉस-10' में नजर आए। कुछ ही दिनों में वह अपने खराब व्यवहार के कारण शो से बाहर हो गए। उनका भी इस शो में कई लोगों से झगड़ा हुआ, खासकर वीजे बानी और एक्टर रोहन मेहरा से हुआ झगड़ा कोई नहीं भूल सकता है। स्वामी ओम ने अभद्रता की हदें पार कर दी थीं, इसलिए उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बाहर आने पर स्वामी ओम ने होस्ट सलमान खान को भी काफी खरी खोटी सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।