फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ने फिर चली बड़ी चाल, श्रीसंथ को भी बेघर कर भेजा सीक्रेट रूम, अभी एक और होगा घर से बाहर

Wed, 10 Oct 2018 10:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
bigg boss eviction ka vaar and ेेsreesanth out from this show
bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ने खेल के चौथे हफ्ते में ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि जो सदस्य घर में नहीं खेलेगा उसे वीकेंड का वार से पहले ही घर से निकालकर भगा दिया जाएगा। यानी एविक्शन का वार जो घर के किसी भी कंटेस्टेंट पर चल सकता है। ऐसे में घर में वीकेंड का वार से पहले ही श्रीसंथ को घर से बेघर कर दिया। बता दें कि तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट नेहा, करणवीर और श्रीसंथ को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर घरवालों से उनकी परफोर्मेंस के बारे में पूछा गया। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने नेहा के खेल को सबसे कमजोर बताया। वहीं, करणवीर के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं बोला और घर के दो सदस्यों ने श्रीसंथ को खेल के अनुकूल बताया।



 

bigg boss eviction ka vaar and ेेsreesanth out from this show
bigg boss

बता दें कि बिग बॉस ने बड़ा हथकंडा अपनाते हुए श्रीसंथ को भी घरवालों की नजर में बेघर कर सीक्रेट रूम भेज दिया जहां घर के सदस्य अनूप पहले से ही मौजूद हैं। लेकिन घरवालों को लग रहा है कि श्रीसंथ भी बेघर हो गए हैं। श्रीसंथ के जाने के बाद घर में मायूसी छा गई है और सुरभि घर में श्रीसंथ के जाने से सबसे ज्यादा दुखी हैं।

bigg boss eviction ka vaar and ेेsreesanth out from this show
tv show

लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस ने एक बार फिर घरवालों के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि वोटिंग लाइन्स अभी भी जारी हैं और इस हफ्ते नेहा और करणवीर में से किसी एक की घर से छुट्टी हो जाएगी।  ये जानने के बाद करणवीर और नेहा घर में परेशान घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss eviction ka vaar and ेेsreesanth out from this show
bigg boss

कल (11अक्टूबर) के शो में घर में हो रहे टास्क में सबा ने सृष्टि पर हाथ उठा दिया है। लेकिन इस बीच दीपिका ने सृष्टि को समझाकर मामले को रफा-दफा करने को कहा। लेकिन आगे क्या होगा क्या नहीं ये तो कल के एपिसोड में ही देखने के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
bigg boss eviction ka vaar and ेेsreesanth out from this show
bigg boss

लेकिन सोचने वाली बात यह है कि बिग बॉस ने घरवालों के अच्छे से गेम को ना खेलने के चलते खुद ही शो में कई चौंकाने वाले मोड़ ला दिए हैं जो शो को और भी दिलचस्प बना रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस ने ऐसा घरवालों के कमजोर खेल को देखते हुए किया है। क्योंकि इससे शो की टीआरपी और पॉपुलैरिटी पर बुरा असर पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed