फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: इन 2 वीडियो से हो गया खुलासा, वीकेंड से पहले ही बेघर हो गईं 'मैडम जी'

Wed, 10 Oct 2018 08:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss 12
bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब किसी कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार से ही घर से बेघर होना पड़ा रहा है। बता दें कि बिग बॉस 12 में मीड वीक एविक्शन का ऐलान हुआ है जिसमें नेहा, श्रीसंथ और करमणवीर में से एक बाहर हो जाएगा। लेकिन कलर्स की एक वीडियो से पता चलता है कि नेहा घर से बेघर हो गई हैं...आइए जानते हैं कैसे...

neha pendese is eliminated from the bigg boss 12
tv show

बता दें कि नीचे दी गई वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि नेहा घर से बेघर हो गई हैं। क्योंकि इस वीडियो में नेहा कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। क्योंकि नेहा घर में  ज्यादातर समय करणवीर और दीपिका के साथ बिताती थी और कैमरे पर भी उनके साथ नजर आती थीं। लेकिन नेहा पूरी तरह से इस वीडियो से नदारद हैं।


neha pendese is eliminated from the bigg boss 12
TV Show

बता दें कि बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाली वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक साढ़े 16 हजार वोट पोल हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा करीब साढ़े 6 हजार श्रीसंथ को मिले हैं। करीब साढ़े 5 हजार वोट मिलने के कारण करणवीर बोहरा दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन साढ़े 4 हजार वोट के साथ नेहा पेंडसे सबसे पीछे हैं। यही कारण है कि इस बार नेहा पेंडसे के घर से बेघर होने के सबसे ज्यादा आशंका है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss 12
tv show

बिग बॉस के घर में जब कोई भी कंटेस्टेंट अपना ज्यादा दिमाग लगाने लग जाता है, तो बिग बॉस अपना सारा दिमाग उस कंटेस्टेंट के ऊपर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार घर के तीन सेलेब्रिटीज के साथ। जेल की सजा के लिए जब बिग बॉस ने घरवालों से नाम मांगे तो करणवीर, नेहा और श्रीसंथ तीनों अपना नाम लेते हैं। वह बिग बॉस को खुद को नॉमिनेट करने की वजह देते हुए कहते हैं कि उन्होंने घर में गालियां दी हैं। 


विज्ञापन
neha pendese is eliminated from the bigg boss 12
tv show

तीनों बिग बॉस से कहते हैं कि वह अपनी इस गलती का पश्चाताप करना चाहते हैं। इसके लिए वो चाहते हैं कि उनको काल कोठरी की सजा दी जाए। बिग बॉस अपनी चाल चलते हुए इन तीनों से कहते हैं कि आप तीनों पश्चाताप करना चाहते हैं। अपकी इस बात का सम्मान करते हुए हम आप तीनों को इस बार घर से जाने के लिए नॉमिनेट भी करते हैं, जिसके बाद घर में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टॉस्क बिग बॉस रद्द कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed