{"_id":"5bbdd92a867a55282e2009a1","slug":"kasautii-zindagii-kay-2-ekta-kapoor-to-unveil-komolika-role-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग-प्रेरणा के प्यार को लगने वाला है ग्रहण, कोमोलिका की एंट्री से कसौटी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनुराग-प्रेरणा के प्यार को लगने वाला है ग्रहण, कोमोलिका की एंट्री से कसौटी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के' 2 टीवी पर शुरू हो चुका है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। शो शुरू होते ही टीआरपी की दौड़ में शामिल हो चुका है। अब हो भी क्यों ना एकता कपूर ने एक बार फिर छोटे पर्दे की सबसे दर्दभरी लव-स्टोरी को दर्शकों के सामने पेश जो कर दिया है।
kasautii
पहले 2 हफ्ते में शो की कहानी 'अनुराग' और 'प्रेरणा' पर ही टिकी दिखी। अनुराग का प्रेरणा से कॉलेज में मिलना फिर प्रेरणा का अपने पापा का कर्ज चुकाने के लिए अनुराग के मामा से शादी के लिए हां कह देना। ऐसे कई ट्विस्ट थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर एरिका और पार्थ की जमकर तारीफ भी हुई।
kasautii
लेकिन अब लगता है फैंस शो के सबसे महत्वपूर्ण किरदार कोमोलिका को देखने के लिए बेताब हैं और इसे देखते हुए जल्द ही शोे में कोमोलिका की एंट्री होने वाली है। पिछले दिनों कोमोलिका का लुक भी सामने आया था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस सीरियल में हिना खान दमदार रोल में हैं तभी तो उनके लुक को लेकर इतने एक्सपेरिमेंट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan
एकता कपूर ने एक ट्वीट किया है जिससे साफ हो गया है कि जल्द ही सीरियल में 'कोमोलिका' की एंट्री होगी।एकता कपूर ने लिखा, ''नए के आने से पहले एक आखिरी अलविदा...उर्वशी...तुम्हारी याद आएगी।''
A final bye before we bring the new ... to the vamp extraordinare! @Urvashi9 that swaaag will b missed!!! Naykaa ( means nakhra in Bengali) pic.twitter.com/3nN2kVnEG0
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) October 9, 2018
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay
बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था।