फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss खत्म होने के बाद भी डर के साए में जी रही हैं हिना खान, यूजर्स को दे डाली धमकी

Sat, 24 Mar 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Hina Khan warns fans will delete my account on social media
Hina Khan
बिग बॉस 11 को खत्म हुए 2 महीने बीत चुके हैं। इस सीजन में शिल्पा शिंदे और हिना खान की नोक झोक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। वहीं हिना खान को उनके बर्ताव की वजह से लोगों ने ट्रोल भी किया था। अब ऐसा लगता है महीनों बाद भी हिना खान घर के माहौल से बाहर नहीं निकल पाई हैं। हिना ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है। 

 
Bigg Boss Ex contestant Hina Khan warns fans will delete my account on social media
Hina Khan
शो के दौरान सोशल मीडिया पर हिना खान के बर्ताव को लोग पसंद नहीं कर रहे थे। जिस वजह से उन्हें लगातार निगेटिव बातें सुनने को मिल रही थीं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि टीवी की फेमस बहू हिना खान घर से बाहर आते ही सब कुछ ठीक कर देंगी हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
Bigg Boss Ex contestant Hina Khan warns fans will delete my account on social media
hina khan
हिना खान का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने फैंस से सकारात्मक बातें करने की बात कह रही हैं। हिना कह रही है - 'मुझे आपके प्यार और सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत है। खास तौर पर ट्विटर पर से निगेटिव कमेंट्स को दूर करने में मदद करें साथ ही किसी भी बेकार कमेंट पर रिस्पांस न करें। वरना मैं अपना अकाउंट डिलीट कर दूंगी।' 
 

 

Hina Says She is deleting her Insta Account . Watch Video . All #hinaholics SPREAD POSITIVITY ONLY POSITIVITY ❤❤SPREAD LOVE🙏🙏🙏 Follow @realitygyan for more #HINAKHAN #HINA #hinaholics #sherrkhan #hiro #hinakhan #bb11 #kkk8 #hinalovers #hinakhan #HinaKhan #hina #girlpower @pujacreation @hina_the_queen @hina.lover @stronghinakhan @luvprihina.fc @stronghinakhan @hinakhan_luvtyagi @hina_raja_fandom @hina_k_h_a_n_fan @_hinakhan__fc @hina.worlds @sherr_hina_khan @haggru_paadru_shitpa (please change ur handle name) . . .. . . . #Repost @daddys_strong_girl_0545

A post shared by R E A L I T Y G Y A N (@realitygyan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Hina Khan warns fans will delete my account on social media
Hina Khan
दरअसल, शो के दौरान हिना खान और शिल्पा शिंदे के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त जुबानी जंग देखी गई थी। शो खत्म होने के बाद भी हिना को शिल्पा फैन क्लब की तरफ से लगातार निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे थे। जिससे परेशान होकर हिना खान ने वीडियो पोस्ट करके फैंस से इन सभी चीजों में मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
Bigg Boss Ex contestant Hina Khan warns fans will delete my account on social media
Hina Khan
आपको बता दें, कुछ दिन पहले भी हिना खान को एक ड्रेस की वजह से यूजर्स ने ट्रोल किया था। हिना खान ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जो फिश कट की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed