डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में दर्शकों की लाइव वोटिंग के आधार पर ही विजेता का चयन होगा। यानी शो के फिनाले एपिसोड के प्रसारण से पहले यह बताना नामुमकिन है कि ट्रॉफी किसे मिलेगी। लेकिन शो में चारों कंटेस्टेंट्स और जजों की परफॉर्मेंसेज की शूटिंग हो चुकी है। साथ ही शो के फिनाले से जुड़ी कई जानकारियां भी लीक हो चुकी हैं।
'सुपर डांसर-2' के फिनाले की जानकारियां Leak, यहां जानें सबसे पहले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सुपर डांसर चैप्टर 2' के फिनाले में वरुण धवन बतौर गेस्ट नजर आएंगे। वह यहां अपनी फिल्म 'अक्टूबर' का प्रमोशन करते दिखेंगे। फिनाले एपिसोड के मेहमान वरुण धवन ने अपनी फिल्म 'अक्टूबर' के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा शो के चारों फाइनलिस्ट्स आकाश थापा (देहरादून), बिशाल शर्मा (असम), वैष्णवी प्रजापति (पानीपत) और रितिक दिवाकर (कानपुर) भी वरुण धवन के साथ मिलकर उनकी आगामी फिल्म के ट्रैक 'ठहर जा' पर परफॉर्म करेंगे।
शो की जज गीता कपूर भी फिनाले एपिसोड में परफॉर्म करती दिखेंगी। कोरियोग्राफर गीता कपूर ने 7-8 गानों पर डांस किया। अपनी परफर्मेंस के जरिए उन्होंने गुजरे जमाने की मशहूर अदाकाराओं- मीना कुमारी, बबीता, साधना और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। वहीं शो की दूसरी जज शिल्पा शेट्टी ने 'स्वैग से स्वागत' और 'लैला मैं लैला' गानों पर बेली डांस करती नजर आएंगी।
वरुण धवन की गुजारिश पर शो की जज शिल्पा शेट्टी ने उनके साथ ठुमके लगाए। डांस करते वक्त वरुण धवन कभी घुटनों पर बैठे तो कभी शिल्पा शेट्टी को गोद में उठा लिया। दोनों की परफॉर्मेंस पर दर्शकों ने जमकर तालियां भी बजाईं। इसके अलावा शो के तीनों जज और होस्ट अपनी बातों और हरकतों से लोगों को हंसने पर भी मजबूर कर देंगे।
'सुपर डांसर चैप्टर 2' के फिनाले एपिसोड का प्रसारण शनिवार रात 8 बजे से होगा। 'मैजिक मेहनत में है' वाले मंत्र के साथ शुरू हुए इस डांस रियलिटी शो का विजेता चुनने के लिए दर्शकों को 'सोनी लिव' ऐप के जरिए लाइव वोटिंग करनी होगी। खास बात यह है कि दर्शक स्क्रीन पर यह भी देख सकते हैं कि किस कंटेस्टेंट को कितने वोट्स मिले। बता दें कि वरुण धवन ने शो के दौरान यह भी ऐलान किया है कि वह कंटेस्टेंट रितिक दिवाकर की पढ़ाई या डांस ट्रेनिंग का खर्च उठाएंगे।