सब्सक्राइब करें

बोल्ड शूट करवाकार रातोंरात फेमस हुई थी यह जोड़ी, सगाई के 4 साल बाद कर रहे हैं शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Payal Rohatgi and Sangram Singh tie the knot this year
Sangram and Payal
बोल्ड शूट करवाकर पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की जोड़ी काफी सुर्खियों में आ गई थी। यह दोनों बीते 6 सालों से रिलेशनशिप में है और 4 साल पहले सगाई भी कर चुके हैं। ऐसे में शादी कब होगी यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कई बार मीडिया ने इन दोनों से शादी के बारे में पूछा लेकिन दोनों ने ही बात को टाल दिया। ऐसे में पहली बार संग्राम सिंह ने शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगे।
Trending Videos
Bigg Boss ex contestant Payal Rohatgi and Sangram Singh tie the knot this year
Sangram and Payal
Bombay Times से बात करते हुए संग्राम सिंह ने इस राज से पर्दा उठाया। संग्राम ने कहा - 'हम लोगों ने जिस साल सगाई की थी उसी समय शादी करने का सोच रहे थे। काम के वजह से ऐसा नहीं हो पाया। मेरा यह मानना है जो जब होना होता है तभी होता है। हम लोग सर्दियों में शादी करने का प्लान कर रहे हैं और अब इसमें बिल्कुल भी देर नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Payal Rohatgi and Sangram Singh tie the knot this year
Sangram and Payal
इसके साथ ही संग्राम ने कहा - 'हम लोग 6 साल से साथ हैं। पायल और मेरे परिवार वाले इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि शादी थोड़ी देर से भी हो सकती है। मेरी मां हर दूसरे दिन मुझे फोन करके शादी की तारीख पूछती हैं। ऐसे में इसे अब टालना ठीक नहीं हैं।'
Bigg Boss ex contestant Payal Rohatgi and Sangram Singh tie the knot this year
Sangram and Payal
आपको बता दें, पायल और संग्राम सिंह की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। तभी से यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। यह दोनों फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन अलग अलग सीजन के। पायल सीजन 2 में नजर आई थीं तो वहीं संग्राम सीजन 7 में। संग्राम पेशे से पहलवान है वहीं पायल कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed