जब से दिग्गज प्रोड्यूजर एकता कपूर ने ऐलान किया है कि वह सुपरहिट सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का दूसरा सीजन लॉन्च करने वाली हैं, तब से लोगों के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे शो की कास्टिंग से जुड़ी खबरें भी सामने आने लगी हैं। 'कोमोलिका' के बाद अब 'अनुराग बासु' के किरदार के लिए भी कास्टिंग शुरू हो चुकी है।
कसौटी जिंदगी की-2: सीजेन खान नहीं यह एक्टर बनेगा अनुराग बासु
खबर है कि मशहूर एक्टर शहीर शेख को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। शहीर शेख ने टीवी सीरीज 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाकर सबको इंप्रेस किया था। इसके बाद जब उनका सीरियल 'कुछ रंग प्यार के' ऑफ एयर हुआ तो फैन्स को इंतजार था कि वह जल्द टीवी पर वापसी करें। अगर वह 'कसौटी जिंदगी की-2' के मेकर्स का ऑफर मान लें तो उनके फैन्स के लिए यह डबल ट्रीट होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक शहीर शेख ने फिलहाल 'कसौटी जिंदगी की-2' का ऑफर मंजूर नहीं किया है। वह इन दिनों शो 'तू मेरा हीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने झांसी में इसका पहला शेड्यूल शूट किया है। वहीं, 'कोमोलिका' के किरदार के लिए एक्ट्रेस रेहना मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। वह सीरियल 'इश्कबाज' में श्वेतलाना का किरदार निभा रही हैं।
गौरतलब है कि पहले पार्ट में सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। भारतीय टीवी इंडस्ट्री से दूर सीजेन खान अब पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में प्रसारित होने वाले सीरियलों में काम कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'वह ज्यादातर वक्त दुबई में बिताते हैं जहां छह हफ्तों तक शूटिंग चलती रहती है।' इसके अलावा वह न्यूयॉर्क सिटी में अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रहे हैं।
आपको बता दें, एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा था - 'अपने टूटे दिल के साथ मैंने साल 2001 में एक सीरियल बनाया था। 17 साल बाद फिर से और अनुभव के साथ इस एक्सपीरियंस को दोबारा रिबूट करना चाहती हूं। मैं एक बार फिर से उस लव स्टोरी को दोबारा लाना चाहती हूं जिसे 9 साल तक टीवी पर लोगों ने देखा। मैं फिर से अपने टूटे दिल को टीवी पर आर्ट के रूप में लेकर आऊंगी।'
A post shared by Ek-kehnekohumsafarhai❤️ (@ektaravikapoor) on
