'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान ने कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वो पिछले काफी समय से मेलविन के साथ रिलेशनशिप में थीं। धोखा देने का आरोप लगाते हुए सना ने मेलविन के साथ ब्रेकअप कर लिया था। अब इस पर मेलविन की ओर से जवाब आया है।
सना खान के ब्वॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन, अभिनेत्री ने लगाया था धोखा देने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेलविन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो हाथ में मांजा बाध रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' मेलविन ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर भी यही लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जीतने के लिए।'
For the win ☀️🤙🏼 . . . #BulatiHaiMagarJaaneKaNahi #Lapeto #TruthWillPrevail
A post shared by Melvin Louis (@melvinlouis) on
कैप्शन में सना ने लिखा है, 'यह मेरा पहली बार है और ये सच बोलने के लिए मुझे बहुत हिम्मत लगी है। क्योंकि यहां बहुत सारे लोग थे जो इस रिश्ते में विश्वास करते थे और जिन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिखाया लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वहां से सम्मान नहीं मिला जहां से मुझे मिलना चाहिए था।'
सना आगे कहती हैं, 'यह आदमी गंदगी है मैं इससे घृणा करती हूं दुर्भाग्य से मुझे ये बात एक साल के बाद पता चली है क्योंकि मैं उस पर आंख मूंदकर विश्वास करती थी। मैंने अपने लिए स्टैंड लिया क्योंकि अगर मैं नहीं लूंगी तो कोई भी नहीं लेगा। वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है लेकिन इसके कवर के लिए तैयार रहिये।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की का भी जिक्र किया है हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया है।
Bigg Boss में अपना सफर देख छलक आईं आरती की आंखें, रोशन किया मामा गोविंदा का नाम