सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

‘बिग बॉस’ के घर में कई बार दिख चुके हैं ‘भूत’, कंटेस्टेंट ही नहीं दर्शकों के भी उड़े थे होश

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 03 Oct 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss housemates get scared due to paranormal activity
बिग बॉस में भूत - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस का घर लड़ाई झगड़े की वजह से लाइमलाइट में तो रहता ही है साथ ही लगभग हर सीजन में सुपरनैचुरल एक्टिविटी ने कंटेस्टेंट को खूब डराया। इस तरह के एपिसोड से बिग बॉस की टीआरपी को भी ऊंची छलांग मिली। कई कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में भूत देखने का दावा करते रहे हैं तो वहीं कई बार मेकर्स की ओर से भी डराने का काम किया जाता है। तो चलिए ऐसे ही एपिसोड के बारे में बताते हैं जब 'भूत' दिखने का दावा किया गया।

Trending Videos
Bigg boss housemates get scared due to paranormal activity
शहनाज गिल - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल भूत बनकर अभिनय करना शुरू कर देती हैं। शहनाज के बगल में लेटे सिद्धार्थ डे उनके इस अवतार से डर जाते हैं। शहनाज की ऐसी मस्ती देख कमरे में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई सहित अन्य कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं। एक पल के लिए शहनाज गिल डराने में कामयाब रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss housemates get scared due to paranormal activity
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह अचानक आधी रात को उठ जाते हैं और घर में मौजूद अन्य सदस्यों को बताते हैं कि बहुत अजीब सी आवाजें आ रही हैं। वहीं उनकी बात पर मधुरिमा तुली भी सहमत होती दिखाई देती हैं। बाद में यह खुलासा होता है कि मेकर्स ने फिल्म 'भूत' के प्रमोशन के लिए यह सब कराया था।

Bigg boss housemates get scared due to paranormal activity
किश्वर मर्चेंट - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 9 में टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट को भी भूत डरा चुका है। किश्वर मर्चेंट के पीछे एक आत्मा का चेहरा दिखता है। हालांकि बाद में पता चलता है कि ये सब केवल एक नाटक था। किश्वर मर्चेंट इससे बुरी तरह डर गई थीं। 

विज्ञापन
Bigg boss housemates get scared due to paranormal activity
शिवानी दुर्गा - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 11 में तांत्रिक शिवानी दुर्गा ने हिस्सा लिया था। उन्होंने भी घरवालों को डरा दिया था। शिवानी दुर्गा रात के वक्त ध्यान लगाती हैं और लगातार टकटकी लगाकर देखती रहती हैं। उस वक्त बाकी घरवाले शिवानी को देखकर डर जाते हैं और कहते हैं कि उन पर भूत का साया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed