{"_id":"6724a8cbf10a96801708f88d","slug":"bigg-boss-love-story-moments-yuvika-chaudhary-prince-narula-karan-veer-mehra-chahat-pandey-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss: बिग बॉस के घर में मिले दो दिल, किसी के प्यार को मिली मंजिल, किसी की राहें हो गईं जुदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss: बिग बॉस के घर में मिले दो दिल, किसी के प्यार को मिली मंजिल, किसी की राहें हो गईं जुदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:31 PM IST
सार
बिग बॉस के घर में सिर्फ लड़ाई-झगड़ा ही नहीं होता है, यहां दो दिल भी मिलते हैं। लोग यहां प्यार में भी पड़ते हैं। बिग बॉस के अलग-अलग सीजन में कई प्रेम कहानियां बनी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला, तेजस्विनी प्रकाश और करण कुंद्रा, गौहर खान और कुशल टंडन, तनीषा मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस-18' में दर्शकों को खूब झगड़ा और फसाद देखने को मिल रहा है। इन्हीं झगड़ों के बीच कुछ प्रतियोगियों के बीच अच्छी केमिस्ट्री भी दिखने लगी है। करणवीर मेहरा और चाहत पांडे के बीच तो अच्छी बॉन्डिंग हो रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक और प्रतियोगी श्रुतिका ने शो में बताया कि चाहत को करणवीर मेहरा पर क्रश है। वहीं करण भी कह चुके हैं कि उन्हें चाहत पसंद है। हो सकता है कि यह रिश्ता आगे चलकर इश्क में बदल जाए। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि बिग बॉस में दो दिल मिल रहे हों। इससे पहले भी कई बिग बॉस के सीजन में कुछ प्रतियोगियों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इसमें से कुछ जोड़ी असल जिंदगी में भी बनी रही, वहीं कुछ लोग शो से बाहर आने के बाद अलग हो गए। जानिए, ऐसे ही कुछ बिग बॉस के प्रतियोगियों और उनकी लव स्टोरी के बारे में।
2 of 5
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@princenarula
युविका चौधरी-प्रिंस नरुला
'बिग बॉस-9' (2015) में फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी और कई टीवी रियालिटी शो से मशहूर हुए प्रिंस नरुला की मुलाकात हुई। इस शो में दोनों बतौर प्रतियोगी शामिल हुए। बिग बॉस के घर में पहले उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बना, फिर धीरे-धीरे यह प्यार में बदलने लगा। युविका तो 'बिग बॉस-9' से जल्द ही बाहर आ गईं और प्रिंस शो के विनर बने। इस रियालिटी शो के बाद भी इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली और 2018 के अक्टूबर माह में युविका और प्रिंस शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में इनके घर बेटी ने जन्म लिया है। माता-पिता बनकर युविका और प्रिंस इस समय काफी खुश हैं।
3 of 5
तेजस्विनी प्रकाश और करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kkundrra
तेजस्विनी प्रकाश-करण कुंद्रा
युविका और प्रिंस के बाद बिग बॉस में एक और खूबसूरत जोड़ा इश्क में डूबा और आज भी यह रिलेशनशिप में है। बात हो रही है टीवी अभिनेत्री तेजस्विनी प्रकाश और टीवी अभिनेता करण कुंद्रा की। यह दोनों 'बिग बॉस-15' में मिले। बिग बॉस के इस सीजन की विनर तेजस्विनी प्रकाश रहीं। आज भी यह जोड़ा साथ है और सुनने में आ रहा है कि कुछ समय बाद शादी के बंधन में भी बंध सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौहर खान और कुशल टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौहर खान-कुशल टंडन
'बिग बॉस-7' में फिल्म अभिनेत्री गौहर खान और टीवी अभिनेता कुशल टंडन की मुलाकात हुई। दोनों इस सीजन में एक-दूसरे के करीब आए। शो के बाद भी लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन कुछ निजी कारणों से दोनों अलग हो गए। गौहर खान ने साल 2020 में जैद डाबर से शादी कर लीं। वहीं कुशल टंडन की बात करें, तो वह अपनी एक सह-कलाकार शिवांगी जोशी को इन दिनों डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली
काजोल की बहन और फिल्म अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी की मुलाकात अरमान कोहली से 'बिग बॉस-7' में हुई। यह दोनों बिग बॉस के इस सीजन में करीब आए। शो में रहने के दौरान यह खबर आई कि काजोल और उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं है। जब तनीषा और अरमान इस शो से बाहर निकले तो वह लंबे समय तक साथ नहीं रहे, दोनों की राहें जुदा हो गईं। जब इस बारे में तनीषा ने पूछा गया तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों बहुत अलग किस्म के लोग हैं, मैं उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।