फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: शमिता को घर में जाने से रोकती रहीं बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी, जानिए आखिर क्या थी वजह

Tue, 10 Aug 2021 08:33 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 10 Aug 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott shilpa shetty tried to stop shamita from entering in the house know details
शिल्पा शेट्टी संग शमिता शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी इन दिनों एक के बाद एक विवादों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में फंसे हैं तो वही अब शिल्पा और उनकी मां पर करोड़ो रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए लखनऊ में मामला दर्ज करवाया गया है। जहां इन विवादों के चलते शिल्पा शेट्टी के हाथ से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स चले गए तो वहीं उनकी छोटी बहन शामिता शेट्टी ने इन सभी विवादों के बीच बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। घर में चल रही परेशानियों के बीच बिग बॉस के घर में आने के उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया।



शिल्पा शेट्टी नहीं चाहती थीं शमिता बिग बॉस के घर जाए

शमिता शेट्टी के लिए बिग बॉस का घर बिलकुल भी नया नहीं है। साल 2009 में भी शिल्पा शेट्टी कि बहन इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि उस वक्त शमिता शेट्टी को शिल्पा शेट्टी ने इस शो में आने के लिए बहुत रोका था, लेकिन शमिता शेट्टी ने अपनी बड़ी बहन की बात मानने से इंकार करते हुए इस शो में हिस्सा लिया था। चलिए जानते हैं आखिर क्या था ये पूरा मामला।

Bigg boss ott shilpa shetty tried to stop shamita from entering in the house know details
शिल्पा शेट्टी संग शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media

शिल्पा ने कहा मैं उसे जाने से रोकती रही

एक मीडिया चैनल ने शिल्पा के ब्लॉग का हवाला देते हुए इस बात की जानकारी दी। इस ब्लॉग में शिल्पा ने कहा, ‘ये बात सामने आ गई है मेरी बहन शमिता बिग बॉस के घर में है। जैसे ही शमिता ने मुझे ये बात बताई थी मैं लंदन से अगली फ्लाइट लेकर मुंबई लौट आई। उसके बिग बॉस के घर में जाने से पहले बचे हुए दो दिन मैं अपनी बहन के साथ बिताना चाहती थी। मैं लगातार शमिता को बिग बॉस के घर जाने से रोक रही थी। मैंने उसे कहा कि अगर वो वहां पर टिक गई तो 3 महीने तक वहीं पर रहना पड़ेगा।

Bigg boss ott shilpa shetty tried to stop shamita from entering in the house know details
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा ने बहन को बताया था बहादुर

खैर शिल्पा ने शमिता को रोका तो था लेकिन उनके इस फैसले के लिए उन्होने अपनी बहन शमिता को बहादुर भी बताया था। उन्होने शमिता शेट्टी की सरहाना करते हुए लिखा था, ‘उसके पास अपने निजी कारण थे। उसे लगा कि ये उनके सब्र को टेस्ट करने का सबसे बेहतरीन मौका है। ये बात मुझे कहनी पड़ेगी कि वो बहुत बहादुर है क्योंकि वो बहुत प्राइवेट रहती है और अधिक बातचीत नहीं करती हैं।इसलिए उनके लिए इस तरह का फैसला लेना वाकई में बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott shilpa shetty tried to stop shamita from entering in the house know details
शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media

शमिता शेट्टी को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

अपने घर में चल रही परेशानियों के बीच बिग बॉस जैसे विवादित शो का हिस्सा बनने के शमिता शेट्टी के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।एक यूजर ने लिखा, ‘सेम कंटेस्टेंट को शो में बार-बार क्यों लाते हो। ऐसा है तो केआरके को भी दोबारा लेकर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो यहां दोबारा क्या कर रही है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी को क्यों लाए हो, कोई और नहीं मिला क्या’।

विज्ञापन
Bigg boss ott shilpa shetty tried to stop shamita from entering in the house know details
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

समय बुरा हो या अच्छा सांस लेना नहीं छोड़ते

रविवार को हुए इस प्रीमियर के दिन शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी में आने पर अपनी खुशी व्यक्त की थी। उन्होने कहा था कि, ‘मैं 10 साल के बाद इस शो में आई हूं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। तबसे लेकर अब तक बहुत कुछ बदल गया है। मैं बदल गई हूं समय बदल गया है। वक्त अच्छा हो या बुरा, जब हम सांस लेना नही छोड़ते तो अपना काम क्यों छोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed