इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले को सिर्फ छह दिन बचे हैं ऐसे में इस शो का विजेता कौन होगा उसे लेकर हर किसी के दिल में उत्सुकता बनी हुई है। ग्रैंड फिनाले की बहुत ही धूम धाम से तैयारियां चल रही हैं और इस खास मौके पर कंटेस्टेंट भी पूरे जोरों-शोरों से लगे हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया सहित सभी ने अपने इंडियन आइडल के सफर पर बातचीत की।
Indian Idol 12: ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट ने साझा किए अपने खास पल, खोले एक-दूसरे के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आइडल ने बदली जिंदगी
कंटेस्टेंट्स ने इस मंच पर ये भी बताया कि इंडियन आइडल के इस सफर ने उन सबकी जिंदगी को कितना बदला है। मोहम्मद दानिश ने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, बहुत अच्छा लग रहा है यहां बहुत कुछ सीखने को मिला है’। सायली कांबले ने कहा, ‘मुझे अच्छा लगता है क्योंकि इस शो की वजह से मेरे अलावा मेरे माता-पिता को भी एक अलग पहचान मिली है, पूरी दुनिया आज उन्हें जानती है। शनमुख प्रिया ने कहा, ‘मैं यहां पर आकर बहुत कुछ सीखी हूं इसलिए मेरे लिए ये मंच बहुत खास है। इसके अलावा पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल ने भी अपना अनुभव साझा किया।
एक-दूसरे के खोले राज
मीडिया बातचीत के दौरान इन टॉप 6 कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे के राज भी खोले। कंटेस्टेंट ने मोहम्मद दानिश को ऑल राउंडर बताया तो वही शनमुख प्रिया को सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट का खिताब दिया। हालांकि जब ये पूछा गया कि सीजन का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस किसका रहा तो सभी ने एक –दूसरे को पॉइंट दिया। उन्होने बताया कि नए गाने सीखने में सबसे अच्छी याददाश्त मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया की है। यहां पर मस्ती-मस्ती में प्रतियोगियों ने सबसे अधिक मोहम्मद दनिश के राज खोले। इसके साथ ही जब उनसे ये पूछा गया कि इस साल कौन सीजन जीतेगा तो सबकी बोलती बंद हो गई।
कंटेस्टेंट ने बताए अपने राज
इस बातचीत के दौरान इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने अपना एक राज भी दर्शकों के साथ साझा किया। जहां अरुणिता कांजीलाल ने बताया कि वो बहुत सोना पसंद करती हैं तो वहीं निहाल ने कहा वो नहाने में बहुत आलसी हैं। मोहम्मद दानिश और सायली ने कहा उन्हें खाना बहुत पसंद है।
पवनदीप और अरुणिता ने अपनी दोस्ती पर कही खास बात
अरुणिता कांजीलाल ने अपनी खूबसूरती पर कहा कि मुझे इंडियन आइडल पर आने के बाद ही लोगों ने कहा मैं खूबसूरत हूं बस मुझे जो यहां मिला उससे मैं बहुत खुश हूं। इसके अलावा अरुणिता ने अपने और पवनदीप की दोस्ती पर जवाब देते हुए कहा कि हमारी दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी। हम भविष्य में भी बहुत साथ काम करेंगे, हमने बहुत सारे गाने साथ में गाए हैं। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।