{"_id":"5bd1ebcabdec2269385b60ca","slug":"bigg-boss-red-wedding-lehnga-for-srishty-rode-for-engegement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट के लिए आया लाल लहंगा, जानिए कौन मनाएगी शो में अपना पहला करवा चौथ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट के लिए आया लाल लहंगा, जानिए कौन मनाएगी शो में अपना पहला करवा चौथ
Thu, 25 Oct 2018 09:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में अब करवा चौथ और दिवाली का त्योहार मनाने का वक्त आ गया है। बता दें कि करवा चौथ मनाने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ही हैं जो इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि घर में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की सगाई की चर्चा हो रही है। सृष्टि के ब्वॉयफेंड का नाम मनीष नागदेव है और दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे हैं...
ऐसे में घरवालों ने इच्छा जताई है कि बिग के घर में सृष्टि की सगाई हो। इसके लिए कॉमनर सबा और टीवी एक्टर करणवीर ने बिग बॉस से गुजारिश भी की है। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस में सृष्टि की सगाई बड़े धूमधाम से की जाए। शायद ही आपको पता हो कि सृष्टि के घर से लाल रंग का लहंगा आया है जिसके बाद से यह सारा कार्यक्रम तय किया गया है।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : wikibio
लेकिन इस पर सृष्टि का कहना है कि उनकी सगाई में उनके सभी रिश्तेदार पहुंचे और यह बिग बॉस के घर में नहीं हो पाएगा। इसलिए वह घर से बाहर आकर ही मनीष से शादी करना चाहती हैं। गौरतलब है कि सृष्टि एक फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। वह सिनेमेटोग्राफर टोनी रोडे की बेटी हैं और इसलिए सृष्टि एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : times of india
सृष्टि ने बिग बॉस के घर में रोमिल को बताया था कि उनके पापा ने उन्हें पोर्टफोलियो बनाने से साफ मना कर दिया था। सृष्टि ने बताया कि 'कॉलेज के दिनों की बात है जब एक लड़की मेरे पास आई और बोलीं तुम बहुत खूबसूरत हो और तुम्हारा ऑडिशन लेना चाहते हैं, मैंने पूछा, ऑडिशन कहां होगा तो उसने कहा, वहां रोड पर वैनिटी वैन खड़ी है उसके अंदर ही आपका ऑडिशन होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : india tv
इस तरह कॉलेज में मिले इतने बड़े ऑफर से सृष्टि काफी खुश हुईं लेकिन वह अकेले वैनिटी में जाने से डर भी रही थीं। सृष्टि ने 20 मिनट बाद ऑडिशन देने के लिए बोला। इसके बाद सृष्टि ने कॉलेज के दोस्तों के कानों में ऑडिशन की बात डाल दी। सृष्टि ने समझदारी दिखाते हुए कहा कि जब वह 10 मिनट के बाद वैनिटी से बाहर नहीं आई तो शो मचा देना। इसके बाद सृष्टि ने ऑडिशन दिया और वे सलेक्ट हो गईं। लेकिन मुख्य रोल के लिए नहीं बल्कि पैरेलल लीड रोल के लिए और 2 दिन बाद सृष्टि को शूटिंग के लिए फोन भी आया था।
विज्ञापन
5 of 5
Srishty Rode
लेकिन सृष्टि के पिता टोनी इस बात से खुश नहीं थे और उन्होंने बेटी को जाने से मना कर दिया। लेकिन 6 महीने बाद एक बार फिर उसी प्रोडक्शन हाउस से सृष्टि को फोन आया। लेकिन इस बार सृष्टि अपने पिता को मनाने में कामयाब रहीं। सृष्टि ने शो 'कुछ इस तरह' में काम किया। इसके बाद सृष्टि सीरियल छोटी बहू, पुनर्विवाह और इश्क किल्स में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।