बिग बॉस 12 में 74 वें दिन बहुत ही रोमांटिक नजारा देखने को मिला। दरअसल, बात यह है कि शो की शुरुआत में रोमिल और सोमी खान में आपस में चर्चा चल रही थी। बातों-बातों में वकील रोमिल का सोमी पर दिल फिसल गया और उन्होंने रोमाटिंक अंदाज में सोमी के सामने पॉपुलर रैपर हनी सिंह का एक हिट रैप गा डाला...
बिग बॉस: सोमी खान को देख शादीशुदा रोमिल का फिसल गया दिल, गा दिया हनी सिंह का ये रैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रोमिल ने हनी सिंह के फेमस रैप में से एक 'हाई हील्स' (पहली बात तो ये जो तू टिक-टोक चलती है) गाया। दरअसल सारा मामला यह था कि रोमिल ने सोमी से काफी पर्सनल बातें की। उन्होंने दीपक को लेकर सोमी खान को छेड़ा और कहा कि वह तुम्हारा क्रश है। तो इस पर सोमी ने पलटवार करते हुए कहा कि ना मैं उसकी क्रश हूं और ना ही वो मेरा क्रश है। इसके बाद घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया।
कैप्टेंसी के दावेदारों में सुरभि राणा, दीपिका कक्कड़. दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी का नाम शामिल है। ऐसे में घर में नया कैप्टन चुनने के लिए इन चारों को एक और नया टास्क दिया गया है। इस टास्क में गार्डन एरिया में चार बॉक्स बनाए गए हैं जिनमें एक-एक तलवार लगी हुई है। अब इन चारों को अपनी तलवार बचानी है जो तलवार को म्यान से ना निकलवाने पर कामयाब हो जाएगा वही घर का अगला कैप्टन चुना जाएगा।
#SurbhiRana, #DeepakThakur, #RomilChoudhary aur @ms_dipika ladenge aaj apni captaincy ki talwaar ko mayaan mein bachaane ke liye! Kaun hoga kaamyaab? Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje. #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/wezBljccak
— COLORS (@ColorsTV) November 29, 2018
टास्क में सुरभि की तलवार रोहित, दीपिका की मेघा धाडे, रोमिल की जसलीन और दीपक की तलवार करणवीर बोहरा पकड़ते हैं। बता दें कि इस टास्क की संचालक सोमी खान थीं। लेकिन आखिर में रोमिल और दीपक ही कैप्टेंसी के लिए लड़ते नजर आते हैं। गौरतलब है कि रोमिल और दीपक की दोस्ती घर में काफी मजबूत बताई जाती है जिसमें अब बड़ी दरार आ गई है। टास्क का कोई फैसला ना आने पर बिग बॉस एक बार फिर टास्क रद्द कर दिया और इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट कैप्टन नहीं बनेगा।