बिग बॉस 12ः शो शुरू होने से पहले ही लीक हुईं घर की तस्वीरें, इस बदलाव को देख कंटेस्टेंट झूम उठेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिग बॉस के घर के अंदर की तस्वीरें भी लीक हो गई हैं । इस बार घर का इंटीरियर पूरी तरह से बदल दिया गया है । तस्वीरों में घर बेहद खूबसूरत लग रहा है । बिग बॉस ने अपने मेहमानों के लिए घर के अंदर खास इंतजाम किए हैं।
बता दें कि हर बार बिग बॉस खत्म होने के बाद घर को तोड़ दिया जाता है। फिर नया सीजन शुरू होने से पहले अलग तरीके से तैयार किया जाता है। इस बार भी घर में बेडरूम, डाइनिंग रूम, स्विमिंग पूल, जिम और गार्डन एरिया बनाया गया है ।
#BIGGBOSS12House Tour Video pic.twitter.com/pFviNGFyvT
घर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं । दर्शकों को इस बार पहले से ही बताया गया है कि घर में कई जोड़ियां मेहमान बनकर आएंगी । उनके लिए एक साथ बेड का भी इस्तेमाल किया गया है । साथ ही इस बार घर में झूले भी लगाए गए हैं ।
Khulenge #BiggBoss12 ke dwaar, #Voot par pehli baar!
15th September. Saturday #ChooseTheBBHousemates!#BB12OnVoot #BB12 pic.twitter.com/MeErEz9wlg
घर में एक जेल भी है । जहां बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करने वालों को रखा जाएगा । पिछली बार भी बिग बॉस में जेल थी और कई सदस्यों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी ।